विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में गूंज रहे थे छठ गीत, उधर गोड्डा में बाइक हादसे में बुझ गए 2 घरों के चिराग; NH-333A पर हुआ हादसा

By Vidhu VinodEdited By: Piyush Pandey
Published: Mon, 16 Nov 2026 11:58 AM (IST)

गोड्डा में राष्ट्रीय राजमार्ग 333 (ए) पर सिकटिया संथाली टोला के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों राहुल ...और पढ़ें

अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)

अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)

HighLights

  1. गोड्डा में NH 333A पर भीषण सड़क हादसा हुआ।

  2. राहुल यादव और मनीष यादव की हादसे में मौत हुई।

  3. हेलमेट न पहनने से सिर में गंभीर चोटें आईं।

संवाद सहयोगी, डुमरिया (गोड्डा)। गोड्डा -भागलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 333 (ए) पर सदर प्रखंड अंतर्गत मोतिया ओपी क्षेत्र के सिकटिया संथाली टोला के समीप भीषण सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे गोड्डा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना रविवार की देर शाम की है। 26 वर्षीय राहुल यादव और 23 वर्षीय मनीष यादव गहरे दोस्त थे। दोनों के घर में छठ महापर्व हो रहे हैं, घर पर महिलाएं गीत गा रहीं थी, वहीं बाहर सड़क हादसे में बेटों ने अपनी जान ही गंवा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राहुल और मनीष के सिर पर गंभीर चोट लगे, जिससे मौके पर ही दोनों के प्राण पखेरू उड़ गए।

राहुल और मनीष का घर गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर गोढ़ी मोहल्ला में अगल-बगल है। मनीष के पिता का नाम प्रसादी यादव है। वहीं राहुल के पिता का नाम दिनेश यादव है।

उक्त घटना में विकास कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुए है। विकास की बाइक पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार मनीष ने टक्कर मारी।

godda road accident (1)

राहुल और मनीष। (फाइल फोटो)

विकास कुमार ने बताया कि वे अपनी बाइक से गोड्डा से डुमरिया की ओर जा रहे थे, तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आकर टक्कर मार दी।

बाइक चला रहे मनीष और पीछे बैठे राहुल उक्त हादसे के बाद सड़क पर गिर गए, दिनों के सिर पर गंभीर चोट लगी, हेलमेट नहीं रहने से दोनों की मौत हो गई।

घटना स्थल पर पहुंचे मोतिया ओपी के एएसआई राम सूरत यादव ने कहा कि हादसे के बाद तीनों घायलों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने दो युवक को मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में स्वजन जुट गए। दो युवकों की मौत से अस्पताल परिसर में चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

स्वजनों ने हाइवा से कुचलने की आशंका जताई

दोनों मृतक के स्वजनों ने बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर गिरने से गुजर रहे हाइवा से चेहरा कुचल जाने की आशंका जताई है। हालांकि सड़क पर हाईवा चलने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

हेलमेट रहने पर बच सकती थी जान

मनीष और राहुल यदि हेलमेट पहने रहते तो हादसे में उनकी जान बच सकती थी। गोढ़ी मोहल्ले के ग्रामीण बताते है कि मनीष को तेज रफ्तार बाइक चलाने का शौक बचपन से था।

घटना की शाम वे अपने उम्र से चार साल छोटे बगलगीर दोस्त राहुल को बाइक पर बैठाकर घर से बिना कुछ कहे देर शाम आठ बजे निकला, जहां सिकटिया के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में दोनों का सिर बुरी तरह चोटिल हो गया, अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।जिसकी सूचना बाद में स्वजनों को प्रशासन की ओर से मोबाइल पर दी गई। राहुल के भाई गोलू कुमार ने कहा कि यदि हेलमेट पहना रहता तो शायद जान बच सकती थी।

यह भी पढ़ें- बासुकीनाथ-देवघर मार्ग पर पिकअप और ऑटो की भिड़ंत, 3 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल

दो बाइक की टक्कर में दो युवक की मौत हुई है। एक अन्य युवक की स्थिति गंभीर है।टक्कर के बाद दो युवक के अज्ञात वाहन से कुचल जाने की आशंका स्वजनों ने कहा है।मामले की जांच की जा रही है।

-

मुकेश राउत, ओपी प्रभारी,मोतिया (गोड्डा)।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।