बासुकीनाथ-देवघर मार्ग पर पिकअप और ऑटो की भिड़ंत, 3 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल
बासुकीनाथ-देवघर मुख्य मार्ग पर नारगंजो के समीप पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

HighLights
बासुकीनाथ-देवघर मार्ग पर पिकअप-ऑटो की भीषण टक्कर हुई।
दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
नौ अन्य गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी है।
संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका)। तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ देवघर मुख्य सड़क मार्ग में नारगंजो के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार पिकअप और अनियंत्रित ऑटो की जबरदस्त टक्कर हुई। जिसमें तीन की मौत एवं नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीन श्रद्वालुओं का इलाज दुमका जबकि छह यात्री का इलाज देवघर में किया जा रहा है। इस दुर्घटना में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
मृतक की पहचान सरैयाहाट, धौनी गांव निवासी 52 वर्षीय रामाशंकर पंडा के रूप में हुई। वहीं, गंभीर रूप से घायल भागलपुर जिले के घोघा कोदवारी गांव निवासी 60 वर्षीय श्रद्धालु नाटा महलदार को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य श्रद्धालु को घटनास्थल से बेहतर इलाज के लिए दुमका भेजा गया है। उसकी हालत भी चिंताजनक बतायी जा रही है।
वहीं, छह घायल श्रद्धालुओं का देवघर सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घायलों में अजय कुमार, नीतीश कुमार, प्रमिला देवी, गीता देवी और पिंकी देवी शामिल हैं।
वहीं, घायल पिंकी भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के लुदानपुर दुधैला गांव की रहने वाली है। घटना की जानकारी मिलने पर त्वरित पहल करते हुए जरमुंडी एसडीपीओ नवल किशोर सिंह एवं तालझारी थाना प्रभारी संगम पाठक के निर्देश पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घटनास्थल पर पड़े घायलों को इलाज के लिए जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
जबकि तीसरे मृतक का नाम भागलपुर जिला के पंकज कुमार (उम्र 25 वर्ष) पिता दुखन मंडल है । वहीं इस घटना में प्रमिला देवी (उम्र 40 वर्ष) पति दुखन मंडल एवं कुसुम देवी (उम्र 65 वर्ष) पति मनोज मंडल के रूप में हुई।
बासुकीनाथ नंदी चौक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक चिकित्सा उपरांत तीनों घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए दुमका रेफर कर दिया गया। तीनों घायल के सर, जबड़ा, हाथ-पैर में काफी चोट है।
इधर तालझारी थाना प्रभारी संगम पाठक ने बताया कि एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को देवघर ले जाया गया है, जिसकी भी मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है एवं आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मृतकों का नाम
1. रामाशंकर पंडा, उम्र 52 वर्ष, पिता- स्व. योगेंद्र पंडा, गांव- धौनी, थाना- सरैयाहाट, जिला- दुमका
2. नाटू महलदार, उम्र करीब 47 वर्ष, पिता- कांतिक महलदार, साकिन- उदयरामपुर, थाना- घोघा, जिला- भागलपुर (बिहार)
3. पंकज कुमार उर्फ पंकज महलदार, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता- डुबन महलदार, साकिन- उदयरामपुर, थाना- घोघा, जिला- भागलपुर (बिहार)
