विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना: गोड्डा में सत्यापन के नाम पर बिचौलियों का खेल, नाम कटने का डर दिखाकर महिलाओं से मांग रहे दस्तावेज

Published: Sun, 31 May 2026 09:17 AM (IST)

मेहरमा, गोड्डा में मुख्यमंत्री मइंयां सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर बिचौलिए लाभार्थियों से दस्तावेज मांगकर आर्थिक शोषण कर रहे हैं और नाम कटने का भय दिखा रहे हैं।

AI Generated Image

AI Generated Image

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, मेहरमा (गोड्डा)। प्रखंड के विभिन्न गांवों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर एक बड़ा खेल चल रहा है। कई पंचायतों के मुखिया और अन्य बिचौलिए महिलाओं का न केवल आर्थिक शोषण कर रहे हैं, बल्कि उन्हें नाम कटने का भय भी दिखा रहे हैं।

इससे लाभार्थियों के बीच खलबली मच गई है। कई लाभार्थियों ने बताया कि सत्यापन के नाम पर उनसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक खाता और पेन कार्ड की छाया प्रति मांगी जा रही है।

इसके लिए पंचायत भवनों में लाभार्थियों की भीड़ लग रही है। लाभार्थियों को इस बात का भय सता रहा है कि इतने सारे कागजात जमा करने के बाद भी उनका नाम सूची से कट जाएगा।

इस संबंध में बीडीओ अभिनव कुमार ने स्पष्ट किया कि कहीं भी सत्यापन का निर्देश नहीं है और न ही इसके लिए लाभार्थियों से किसी प्रकार का दस्तावेज लेना है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने पंचायत सचिव को यह जिम्मेदारी दी है कि वे उन लाभार्थियों की पहचान करें जो निर्धारित उम्र 50 पार कर चुके हैं, जिनकी शादी हो चुकी है, किसी की सरकारी नौकरी लग गई है, या जिनकी मृत्यु हो गई है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि बेवजह किसी लाभार्थी का नाम नहीं हटाया जाएगा और किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें- सिमडेगा में मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा: पुरुष ने महिलाओं के नाम पर हड़पे ₹30 हजार, FIR दर्ज

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रामगढ़ में आज से 3 दिवसीय विशेष शिविर, 550 लाभुकों का होगा सत्यापन