विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रामगढ़ में आज से 3 दिवसीय विशेष शिविर, 550 लाभुकों का होगा सत्यापन

Published: Sat, 30 May 2026 09:40 AM (IST)

रामगढ़ के भुचुंगडीह पंचायत में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।

AI Generated Image

AI Generated Image

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, रजरप्पा (रामगढ़)। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन करने के लिए शनिवार को चितरपुर प्रखंड के भुचुंगडीह पंचायत सचिवालय में विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्य अगले दो दिन यानी 01 जून तक चलेगी। यह जानकारी पंचायत के सचिव बिनोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सत्यापन कराने के लिए पंचायत भवन में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सुबह से ही महिलाएं कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करती नजर आ रही है।

वहीं अधिक भीड़ होने के कारण पंचायत भवन में काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है। कई महिलाओं ने समय पर सत्यापन कार्य पूरा कराने की मांग की, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। सत्यापन कार्य करने में पंचायत सचिव के अलावे पंचायत सहायक व वीएलई जुटे हुए है।

पंचायत के लगभग 550 लाभुकों का कल होगा सत्यापन

भुचुंगडीह पंचायत में लगभग 6 हजार की संख्या है। इसमे कुल 765 लाभुकों का सेंसन मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना में हुआ है। जिसमे करीब 200 लाभुकों का सत्यापन पिछले दिनों हो चुकी है। बाकी शनिवार को लगभग 550 लाभुकों का सत्यापन होना है।

बताया गया कि सत्यापन कराने के समय लाभुकों को अपने साथ पहचान व पते के प्रमाण के लिए आधार कार्ड, पारिवारिक विवरण व पात्रता जांच के लिए राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक, स्वघोषणा पत्र की मूल व छायाप्रति लाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- चतरा में मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन में उमड़ी भीड़, कई लाभुक उम्र सीमा से मिले बाहर

यह भी पढ़ें- पैसा दो, तभी मिलेगा सम्मान; पलामू में मंईया सम्मान योजना के नाम पर अवैध वसूली का खेल