विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड के गोड्डा में बहियार से मिला बच्ची का बिना सिर वाला शव, घर से किडनैप कर हत्या

By Vidhu VinodEdited By: Nishant Bharti
Published: Thu, 05 Nov 2026 09:28 AM (IST)

झारखंड के गोड्डा जिले में एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची नीतू मरांडी का सिर कटा शव बहियार से मिला है। ...और पढ़ें

बहियार से मिला बच्ची का बिना सिर वाला शव

बहियार से मिला बच्ची का बिना सिर वाला शव

HighLights

  1. गोड्डा में 12 वर्षीय बच्ची का सिर कटा शव मिला।

  2. रात में घर से अगवा कर की गई निर्मम हत्या।

  3. पुलिस मामले की जांच में जुटी, सिर गायब है।

जागरण संवाददाता, गोड्डा। जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डहुआ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां करीब 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची नीतू मरांडी, पिता तलवा मरांडी का शव बहियार में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नीतू मरांडी रात में अपने माता-पिता के साथ घर में सोई हुई थी। बताया जा रहा है कि देर रात उसे घर से निकालकर घर के पीछे ले जाया गया, जहां तेज धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। घटना के बाद बच्ची का सिर गायब है।

ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल 

सुबह बच्ची का शव बहियार में मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुटने लगी। इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

WhatsApp Image 2026-11-05 at 9.10.49 AM (1)

घटना की सूचना मिलते ही ललमटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है।

WhatsApp Image 2026-11-05 at 9.10.49 AM

अब ग्रामीणों की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं। आखिर 12 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या किसने और किस वजह से की? बच्ची का सिर कहां गायब हुआ? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

यह भी पढ़ें- गोड्डा में मिशनरी स्कूल के फादर पर गंभीर आरोप, रसोइया ने दर्ज कराई दुष्कर्म की प्राथमिकी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।