चक्रवात 'अकवान' की विदाई: गोड्डा में बारिश थमने से किसानों ने ली राहत की सांस, अब कोहरे और ठंड का अलर्ट!
गोड्डा और संताल परगना में चक्रवात अकवान का असर खत्म हो गया है, जिससे अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

चक्रवात का असर थमा, अगले चार दिन बारिश के आसार नहीं (AI Generated Image)
संवाद सत्र, गोड्डा। गोड्डा सहित संताल परगना में चक्रवात अकवान का प्रभाव रविवार से लगभग समाप्त हो गया। बारिश थमने के बाद रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और लोगों को ठंड का अहसास हुआ।
मौसम सह कृषि वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद ने बताया कि जिले में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छा सकता है, जिसके बाद मौसम साफ होगा।
उन्होंने बताया कि 48 घंटे बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, जबकि रात में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है।
आने वाले दिनों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है। सोमवार से मौसम और बेहतर होने का अनुमान है।
पिछले दो से तीन दिनों में खराब मौसम और बारिश से जिले के लोग परेशान थे। बारिश से धान की फसल को नुकसान हुआ है।
इन दिनों धान की कटाई चल रही है और खेतों व पूंज में फसल के टाल लगाए जा रहे हैं। बारिश से फसल प्रभावित हुई, हालांकि मौसम खुलने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़ें- मुंगेर में चक्रवाती बारिश का कहर: 34 हजार हेक्टेयर में लगी धान की फसल पर आफत, रबी की बोआई भी पिछड़ी