विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में दिख रही वियतनाम की लोकेशन, गोड्डा में ऑनलाइन अटेंडेंस से शिक्षकों की बढ़ी परेशानी

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:59 AM (IST)

गोड्डा के ठाकुर गंगटी प्रखंड में शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी में तकनीकी खराबी के कारण परेशानी हो रही है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. ऑनलाइन हाजिरी में शिक्षकों को हो रही परेशानी।

  2. डिजिटल लोकेशन में भारत की जगह वियतनाम दिख रहा।

  3. शिक्षा विभाग से जल्द सुधार की मांग की गई।

संवाद सहयोगी, ठाकुर गंगटी (गोड्डा)। शिक्षा विभाग की डिजिटल व्यवस्था खराब रहने के कारण ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।

मध्य विद्यालय माल मंडरो के प्रधानाध्यापक वासीकुर रहमान ने बताया कि ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों के कई शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी बनाने में काफी परेशानी हो रही है।

शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होते हैं, इसके बावजूद ऑनलाइन डिजिटल लोकेशन में वियतनाम लिखा आता है। इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वे असमंजस में हैं।

इस स्थिति में ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रपत्र निकाल कर वरीय अधिकारियों को भेजने और वेतन लेने में परेशानी नहीं होने का मुद्दा भी बन गया है। शिक्षकों द्वारा विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है, लेकिन अब तक इस दिशा में सुधार नहीं हो पाया है।

डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य है की विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति में पारदर्शिता लाना और कार्यों को नियमित रूप से संचालन करना होता है, लेकिन इस डिजिटल गड़बड़ी से शिक्षक काफी परेशान हैं। लोकेशन में इस प्रकार की गड़बड़ी होने से शिक्षा विभाग की विश्वसनीयता पर सवाल उत्पन्न हो गई है।

शिक्षक समय के अनुसार विद्यालय में सुबह 9:00 बजे उपस्थित होते हैं। ऑनलाइन अपनी उपस्थिति दर्ज करते हैं। बच्चों की उपस्थिति दर्ज करते हैं। मध्यान,भोजन पठन-पाठन सहित अन्य कार्यों से संबंधित अनेकों प्रकार के रिपोर्ट को भेजते हैं।

विभागीय निर्देशानुसार सभी कार्यों का पालन करते हैं सुचारू रूप से मध्यान्ह भोजन चलाते हैं। अनेक प्रकार के कार्यों को पूर्ण करने के बावजूद वे 3 बजे पुनः अपनी उपस्थिति दर्ज कर ही विद्यालय से घर की ओर जाते हैं और इस परिस्थिति में जब इतना काम करने के बावजूद अगर उनकी उपस्थिति में गड़बड़ी आ जाए तो इससे तो काफी परेशानी ही होगी।

जल्द शिक्षा विभाग को को ईस संबंध में कुछ करना चाहिए।अन्यथा परेशानी और अधिक बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- कोडरमा में अब गैस सिलेंडर की बुकिंग से मिलेगा छुटकारा, घरों तक पाइपलाइन से पहुंचेगी PNG; जानें कब से मिलेगी सुविधा

यह भी पढ़ें- हजारीबाग में खासमहल की 50 डिसमिल जमीन पर फिर बवाल, रात में जेसीबी से तोड़फोड़ का पूर्व मंत्री पर लगा आरोप