Godda से लापता चार बच्चे बिहार में मिले, पुलिस की तत्परता से सकुशल बरामदगी; स्वजनों ने ली राहत की सांस
Godda News: बसंतराय के सोहड़ा गांव से लापता हुए चार बच्चों को पुलिस ने पड़ोसी राज्य बिहार के धोरैया थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस के साथ वाहन में चारों बच्चे। (फोटो साैजन्य)
HighLights
बसंतराय के सोहड़ा गांव से चार बच्चे लापता हुए।
पुलिस ने बिहार के धोरैया से बच्चों को बरामद किया।
थाना प्रभारी सत्यदीप की तत्परता की लोगों ने सराहना की।
संवाद सहयोगी, बसंतराय (गोड्डा)। बंसतराय थाना क्षेत्र के धपरा पंचायत अंतर्गत सोहडा गांव में शुक्रवार की देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब चार बच्चे अचानक घर से लापता हो गए। काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ने लगी।
चिंतित परिवार के सदस्यों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां बच्चों की तलाश के लिए खाक छान दी , लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।बच्चो का पता नहीं चलने पर परिजनों की बेचनी काफी बढ़ने लगी और अविलंब इसकी सूचना स्थानीय बसंतराय थाना को दी।
एक साथ चार बच्चों के लापता होने की जानकारी मिलते ही पुलिस काफी सक्रिय हो गई और उनकी तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद बच्चों को बरामद करने में थाना प्रभारी सत्यदीप के द्वारा इस मामले में तत्परता दिखाई गई।
जिसके बाद बच्चों के सकुशल बरामदगी को लेकर पड़ोसी राज्य तक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया । पुलिस ने बच्चों का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच-पड़ताल की। लगातार प्रयास के बाद बिहार के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत करहरिया गांव के समीप कब्रिस्तान के पास से चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया।
बच्चों के सुरक्षित मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों की चिंता दूर हुई और परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। बरामद चारों बच्चों का नाम मुन्ना आलम के पुत्र मनौव्वर आलम (9 वर्ष) और महशूद आलम (7 वर्ष) शामिल हैं। इनके अलावा मिनसार के पुत्र मनोवर (7 वर्ष) तथा गुफरान अहमद के पुत्र मुज्जमिल (10 वर्ष) भी बरामद किए गए बच्चों में शामिल हैं।
पुलिस की तत्परता की लोगों ने की सराहना
चारों बच्चों की सकुशल बरामदगी के बाद स्थानीय लोगों ने बसंतराय थाना प्रभारी सत्यदीप की तत्परता की सराहना की। लोगों का कहना है कि समय पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और बच्चों की तलाश में सक्रियता दिखाई।
हालांकि, बच्चे किस परिस्थिति में घर से निकले थे और सोहढ़ा गांव से बिहार के धोरैया थाना क्षेत्र तक कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। जिसका पता पलिस लगा रही है।
यह भी पढ़ें- गोड्डा में पुरानी रंजिश में फायरिंग, सुबोध महतो के माथे पर लगा छर्रा; देसी कट्टा बरामद
यह भी पढ़ें- JSSC Assistant Jailor Exam: 28 अक्टूबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा, तीन बोर्ड का गठन
