JSSC Assistant Jailor Exam: 28 अक्टूबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा, तीन बोर्ड का गठन
JSSC Assistant Jailor PET 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सहायक कारापाल नियुक्ति के लिए शारीरिक मापदंड/दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर ...और पढ़ें

JSSC की सहायक कारापाल नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के तहत शारीरिक मापदंड परीक्षा 28 अक्टूबर से। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
शारीरिक जांच परीक्षा 28 अक्टूबर से होगी शुरू।
रांची, हजारीबाग, गोड्डा में तीन बोर्ड गठित।
प्रतिदिन 2000 अभ्यर्थियों की होगी जांच।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सहायक कारापाल नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के तहत शारीरिक मापदंड/दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी। इसके लिए क्षेत्र के अनुसार तीन बोर्ड का गठन किया गया है।
आयोग ने शुक्रवार को इस संबंध में सूचना जारी कर दी। पहले चयन बोर्ड में रांची, पलामू एवं कोल्हान क्षेत्र के अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इनके लिए शारीरिक जांच परीक्षा डोरंडा स्थित जैप वन ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।
रिपोर्टिंग का समय सुबह छह बजे है, जबकि 11.45 बजे गेट बंद हो जाएगा। दूसरे बोर्ड में हजारीबाग एवं कोयला क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए बनाया गया है। इनके लिए शारीरिक जांच परीक्षा
कर्जन ग्राउंड (पुराना बस स्टैंड के पास), हजारीबाग में होगी। रिपोर्टिंग टाइम सुबह छह बजे है, जबकि 11.45 बजे गेट बंद हो जाएगा। तीसरा बोर्ड संथाल परगना एवं अन्य क्षेत्र के अभ्यर्थियों लिए गठित किया गया है।
इनकी शारीरिक जांच परीक्षा राजेंद्र स्टेडियम, ऊर्जानगर, महागामा, गोड्डा में होगी। रिपोर्टिंग का समय सुबह पांच बजे है, जबकि 11.45 बजे गेट बंद हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- संपत्ति की घोषणा नहीं करने पर 300 पुलिस अधिकारियों की प्रोन्नति पर संकट, झारखंड में राज्य सेवा के 700 अफसर भी फंसे
यह भी पढ़ें- सिपाही बहाली मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने जेएसएससी से मांगा जवाब, अभी भी 1518 पद रिक्त
