विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दांतों से लिखकर मैट्रिक परीक्षा में ले आए 93.8% अंक, गोड्डा के दिव्यांग छात्र के मुरीद हुए CM हेमंत सोरेन

Published: Sun, 29 Nov 2026 01:41 AM (IST)

गोड्डा के दिव्यांग छात्र मोहम्मद फैजानुल्लाह ने सेरेब्रल पाल्सी के बावजूद दांतों से पेन पकड़कर मैट्रिक परीक्षा 2026 में 93.8% अंक हासिल किए।  

मोहम्मद फैजानुल्लाह। फोटो जागरण

 मोहम्मद फैजानुल्लाह। फोटो जागरण

HighLights

  1. दिव्यांग फैजानुल्लाह ने दांतों से लिखकर मैट्रिक में 93.8% अंक पाए।

  2. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फैजानुल्लाह की लगन और संघर्ष की सराहना की।

  3. समावेशी शिक्षा और शिक्षक भगत के प्रयासों से मिली यह सफलता।

संवाददाता, गोड्डा। गोड्डा के दिव्यांग छात्र मोहम्मद फैजानुल्लाह ने दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो समावेशी शिक्षा की ताकत दिखाती है।

सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित फैजानुल्लाह ने दांतों से पेन पकड़कर झारखंड अधिविद्य परिषद की मैट्रिक परीक्षा 2026 में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इस उपलब्धि पर बीते गुरुवार को झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फैजानुल्लाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनकी शिक्षा के प्रति लगन, दृढ़ इच्छाशक्ति और संघर्ष की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।

उन्होंने राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री ने फैजानुल्लाह की सफलता को झारखंड ही नहीं, पूरे देश में समावेशी शिक्षा और दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा का प्रेरक उदाहरण बताया।

फैजानुल्लाह को मुख्यमंत्री से मिलाने के लिए समावेशी शिक्षक जितेंद्र कुमार भगत ने प्रयास किए। उनके प्रयास से मंत्री संजय प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई।

जितेंद्र कुमार भगत के अनुसार, फैजानुल्लाह की सफलता में राज्य सरकार की समावेशी शिक्षा व्यवस्था के तहत चल रही Home Based Education और प्रखंड संसाधन केंद्र की अहम भूमिका रही।

फैजानुल्लाह एक समय पढ़ाई छोड़ चुके थे और सामान्य तरीके से लिखने में असमर्थ थे। ऐसे में रिसोर्स शिक्षक भगत ने व्यक्तिगत शिक्षण, नियमित अभ्यास और विशेष शिक्षण तकनीकों के जरिए उन्हें दांतों से पेन पकड़कर लिखना सिखाया।

करीब चार वर्षों के निरंतर प्रयास, मार्गदर्शन और व्यक्तिगत सहयोग के बाद फैजानुल्लाह मुंह से लिखकर पढ़ाई करने और परीक्षा देने में सक्षम हुए। उनकी और शिक्षक की यह कहानी बच्चों, शिक्षकों तथा अभिभावकों के लिए प्रेरणा और आशा का स्रोत बनेगी।

यह भी पढ़ें- JPSC परीक्षा में अभ्यर्थी ने खाली रखी थी OMR शीट, ₹75 लाख में खरीदी सरकारी नौकरी; CID चार्जशीट में कई खुलासे  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।