महागामा दुर्गा मंदिर परिसर क्षेत्र में सफाई अभियान
महागामा नगर पंचायत की ओर से दुर्गा पूजा के मद्देनजर दुर्गा मंदिर सहित आसपास क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर परिसर को सैनिटाइज भी किया जा रहा है।
संवाद सूत्र, महागामा : महागामा नगर पंचायत की ओर से दुर्गा पूजा के मद्देनजर दुर्गा मंदिर सहित आसपास क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर परिसर को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। सफाई अभियान का नेतृत्व कर रहे सुपरवाइजर मोहम्मद फिरोज ने कहा कि नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजीव मिश्रा के निर्देश पर नगर पंचायत के सफाई कर्मी दुर्गामंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ व सैनिटाइज कर रहे हैं। कहा कि देश कोविड -19 वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। इसको लेकर सफाई कर्मी सुबह तीन बजे से निरंतर सफाई में लगी हुए हैं। सफाई कर्मी के बदौलत ही मंदिर के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह स्वच्छ है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव मिश्रा क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर की अपील की है।