विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोड्डा में ब्रेन मलेरिया का कहर: एक ही परिवार के 6 लोग अस्पताल में भर्ती, 12 साल की बच्ची की हालत नाजुक

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:42 PM (IST)

गोड्डा के सुंदरपहाड़ी प्रखंड में एक ही परिवार के छह लोग ब्रेन मलेरिया से पीड़ित होकर सदर अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 12 वर्षीय किशोरी बसंती सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे पीआईसीयू में रखा गया है।

गोड्डा में ब्रेन मलेरिया का कहर (सौ. जागरण)

गोड्डा में ब्रेन मलेरिया का कहर (सौ. जागरण)

HighLights

  1. सुंदरपहाड़ी में एक परिवार के छह लोग मलेरिया से पीड़ित।

  2. 12 वर्षीय बसंती सोरेन की हालत अत्यंत नाजुक, पीआईसीयू में।

  3. गोड्डा का सुंदरपहाड़ी मलेरिया का उच्च जोखिम वाला क्षेत्र।

जागरण संवाददाता, गोड्डा। जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड में फिर से मलेरिया की दस्तक हुई है। वहां एक ही परिवार के आधा दर्ज लोग मलेरिया से आक्रांत हैं। गुरवार काे सभी मरीजों को सदर अस्पताल लाया गया। 

बताया जाता है कि सुंदरपहाड़ी की धमनी पंचायत से सटे बड़ा पुरू गांव में मलेरिया से आक्रांत आधा दर्जन मरीजों में दो की हालत खराब है। 12 साल की किशोरी की हालत बिल्कुल नाजुक है जिसको सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा पीआईसीयू में भर्ती कराया गया है। सभी एक ही परिवार के है। 

परिवार के मुखिया पूजहर सोरेन भी मलेरिया से पीड़ित है। हालांकि तबीयत बिगड़ने के बाद सबों को उपचार के लिए सुंदरपहाड़ी सीएचसी लाया गया जहां ठीक नहीं होने पर सबों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सक डा कृष्ण मोहन झा के द्वारा सभी बीमारों को जांच के उपरांत भर्ती किया गया।

12 साल की किशोरी बसंती सोरेन की हालत नाजुक

पुजहर सोरेन की 12 साल की बेटी बसंती सोरेन की तबीयत बिल्कुल नाजुक बनी हुई है। इसमें ब्रेन मलेरिया के लक्षण मिले हैं। वह बेहोश हो गई थी। उसे स्ट्रेचर पर लादकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

वहीं छोटी बच्ची चमेली सोरेन, पांच साल के निकाेलस सोरेन, प्रदीप सोरेन सहित गोलू मुर्मू व पुजहर सोरेन की भी हालत खराब है। बसंती सोरेन की तबीयत बिल्कुल नाजुक है। सभी बच्चों को सदर अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती कराया गया है।

चिकित्सक डॉ कृष्ण मोहन झा ने बताया कि सभी ब्रेन मलेरिया के शिकार हैं। सबों का उपचार आरंभ कर दिया गया है। एक की हालत ज्यादा खराब है। पुजहर सोरेन का पूरा परिवार अत्यंत गरीब है। जिसको दवा आदि के साथ बेहतर तरीके से देखरेख की भी आवश्यकता है।

सुंदरपहाड़ी के कई गांव मलेरिया की जद में

बीमार लोगो ने ही बताया कि गांव में और भी कई घरों में मलेरिया फैली है। कई लोग इसकी जद में हैं। जिसको बेहतर उपचार की जरूरत है। जिले में सुंदरपहाड़ी व बोआरीजोर का इलाका मलेरिया का हाई रिस्क जोन में शामिल रहा है। 

बीते दिनों आरीजोर के पहाड़िया गांव में ब्रेन मलेरिया से दो की मौत हो चुकी है। बाकी की जान उपचार कर बचाई गई। हालांकि मलेरिया को लेकर विभाग दावा करता आया कि ब्रेन मलेरिया का प्रभाव अगस्त से अक्टूबर तक रहता है। इसके बाद स्वत: खत्म होने लगता है। इसके केस कम पाए जाते हैं। 

लेकिन दावा के विपरीत अब भी मलेरिया के केस मिलने से विभाग को विशेष रूप से जांच आदि कराने की आवश्यकता है। ताकि मलेरिया से और किसी की मौत न हो सके। 

मलेरिया से बचने के लिए विभाग के द्वारा कई जगहों पर मच्छरदानी आदि का वितरण किया गया है इसके अलावा कई जांच कैंप आयेाजित किए गए हैं। ऐसे में बेहतर तरीके से टीम को काम करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें- Godda News: सूखे और चक्रवात की मार झेल रहे किसानों को राहत, अब सस्ती दरों पर मिलेंगे 4 फसलों के बीज


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।