विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माओवादियों की विध्वंसक साजिश पर पुलिस का प्रहार: पारसनाथ पहाड़ी से केन बम और 38 अर्धनिर्मित ग्रेनेड सेल जब्त

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:32 PM (GMT+05:30)

Giridih News: गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ ने माओवादियों की विध्वंसक साजिश को नाकाम कर दिया। ...और पढ़ें

माओवादी ठिकाने से बरामद केन बम और 38 अर्धनिर्मित ग्रेनेड सेल के साथ गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ के जवान। (फोटो साैजन्य)

माओवादी ठिकाने से बरामद केन बम और 38 अर्धनिर्मित ग्रेनेड सेल के साथ गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ के जवान। (फोटो साैजन्य)

HighLights

  1. पुलिस और सीआरपीएफ ने माओवादी साजिश को किया नाकाम।

  2. पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र से विस्फोटक सामग्री हुई बरामद।

  3. केन बम, ग्रेनेड सेल सहित कई संदिग्ध सामान जब्त।

संवाद सहयोगी, पीरटांड़ (गिरिडीह)। Giridih Maoist Plot Foiled झारखंड के गिरिडीह जिले के पारसनाथ के पहाड़ी क्षेत्र स्थित जिरवाबेड़ा जंगल के पास माओवादियों की हिंसक साजिश को नाकाम करने में पुलिस और सीआरपीएफ को सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए संयुक्त सर्च अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों ने विस्फोटक सामग्री समेत कई संदिग्ध सामान बरामद किए हैं।

बरामद सामानों में एक केन बम, करीब 35 मीटर कॉर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर का एक बंडल और लोहे के 38 अर्धनिर्मित ग्रेनेड सेल शामिल हैं। इसके अलावा एक इमरजेंसी लाइट भी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार और सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को 10 अक्टूबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि पारसनाथ के पहाड़ी क्षेत्र में जिरवाबेड़ा जंगल के पास माओवादियों ने विध्वंसक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से विस्फोटक सामग्री और हथियार छिपाकर रखे हैं।

सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम गठित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार और सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव आनंद के नेतृत्व में टीम ने सर्च अभियान चलाया।

इसमें खुखरा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, मधुबन थाना के पुलिस पदाधिकारी मणिलाल सिंह और उमेश कुशवाहा सिंह सहित सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम (क्यूएटी) तथा जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।

जिरवाबेड़ा जंगल के पास तलाशी के दौरान करीब पांच किलोग्राम वजन का एक केन बम समेत उक्त विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से नक्सलियों की संभावित विध्वंसक योजना को विफल करने में मदद मिली है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और सुरक्षा बल सतर्क हैं।

यह भी पढ़ें- गिरिडीह में अंधविश्वास पर बवाल! महिला को डायन बताने वाले भगत को जूते-चप्पल की माला पहनाई, पुलिस ने छुड़ाया

यह भी पढ़ें- गिरिडीह में जमीन विवाद पर अनोखा प्रदर्शन, दलित युवक ने जूते-चप्पलों की माला पहनकर मांगा न्याय