विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड: प्रेमिका ने ब्‍लेड से काट डाला प्रेमी का प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर; ब्‍वॉयफ्रेंड की इस हरकत से थी खफा

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Tue, 19 Sep 2023 03:56 PM (IST)Updated: Tue, 19 Sep 2023 04:53 PM (IST)

महिला के पति ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया था तो घनश्‍याम ने उसे शादी कर अपने ...और पढ़ें

प्रेमिका ने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला।
प्रेमिका ने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला।

संसू, अहिल्यापुर ( गिरिडीह)। महीनों तक यौन शोषण करने के बाद शादी करने से इनकार करने पर महिला ने ब्लेड से युवक के गुप्तांग को जख्मी कर दिया। युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। इलाज के लिए उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना ताराटांड़ गांव की है।

शादी का वादा कर मुकर गया घनश्‍याम

बताया जाता है कि 32 वर्षीय शादीशुदा घनश्याम राय का उक्त गांव की एक विवाहित महिला से बीते कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा।

महिला के पति ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया था। इस पर घनश्याम ने उसे शादी कर साथ रखने का भरोसा दिया था। शादी से मना करने और साथ नहीं रखने पर रविवार सुबह करीब चार बजे ताराटांड़ मैदान के पास दोनों में झगड़ा हुआ।

महिला ने ब्‍लेड निकाल गुप्‍तांग पर किया हमला

जब घनश्याम राय ने उसे अपने साथ घर ले जाने से मना किया, तो महिला ने अपने पर्स से ब्लेड निकाला और उसके गुप्तांग पर कई बार प्रहार कर दिया। इससे उसका गुप्तांग बुरी तरह कट गया। हालांकि, शरीर से अलग नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर रेल मंडल को मिला पहला वंदे भारत एक्सप्रेस, 20 सितंबर को होगा राउरकेला से पुरी के बीच इसका ट्रायल रन

अपने प्रेमी पर वार कर महिला पहुंची थाने

घटना के बाद महिला ताराटांड़ थाना पहुंची। थाना प्रभारी को उसने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

आवेदन के आधार पर पुलिस प्राथमिकी कर महिला को न्यायालय में 164 के तहत बयान दिलाने और चिकित्सीय जांच के लिए गिरिडीह ले गई।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि महिला का आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार के बाद अब झारखंड में पत्रकार पर हमला, नमाज पढ़ने जा रहे अनवर शरीफ को पांच युवकों ने पीट-पीटकर किया घायल