विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ससुर ने काटा प्राइवेट पार्ट तो दामाद ने पीट-पीटकर कर दी हत्‍या, पत्‍नी से छिपकर किसी और से लड़ा रहा था इश्‍क

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Wed, 14 Jun 2023 09:32 AM (IST)Updated: Wed, 14 Jun 2023 11:25 AM (IST)

दामाद बिनोद पहाड़िया पिछले कुछ दिनों से अपने ससुराल में रह रहा था। वहां पड़ोस की एक लड़की से उसे ...और पढ़ें

अवैध संबंध से नाराज ससुर ने काटा दामाद का प्राइवेट पार्ट।
अवैध संबंध से नाराज ससुर ने काटा दामाद का प्राइवेट पार्ट।

HighLights

  1. ससुराल में रहने आए दामाद ने वहीं की एक लड़की से प्‍यार कर बैठा था।
  2. पति-पत्‍नी में इस बात को लेकर अक्‍सर झगड़ा होता रहता था।
  3. दामाद के इस अवैध संबंध से ससुर काफी नाराज था।

जागरण संवाददाता, गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के डाहुबेड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय देवा पहाड़िया की हत्या उसके दामाद व अन्य लोगों ने पीट-पीटकर कर दी। घटना सोमवार देर शाम की है। मृतक के सिर, पीठ व बायीं आंख के नीचे व गर्दन पर बायीं ओर धारदार हथियार से गंभीर जख्म के निशान पाए गए हैं।

दामाद को दूसरी लड़की से हुआ प्‍यार

बैजनाथ पहाड़िया व धरमा पहाड़िया ने बताया कि धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या की गई है। सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने भी मामले की पुष्टि की है।

बिनोद पहाड़िया के बड़े भाई धरमो पहाड़िया ने बताया कि बिनोद पहाड़िया कुछ दिनों से अपने ससुराल डाहुबेड़ा गांव में रह रहा था। इस दौरान पड़ोस की एक युवती से उसका अवैध संबंध हो गया था, जिसका विरोध बिनोद की पत्नी करते रहती थी। इस बात को लेकर कई बार दोनो में विवाद भी हुआ था।

ससुर को रास नहीं आई दामाद की ओछी हरकतें

बिनोद के ससुर को यह बात रास नही आई। आक्रोश में आकर उसने सोमवार की रात सोया पाकर धारदार हथियार से दामाद बिनोद पहाड़िया का गुप्तांग काट दिया। जिससे बिनोद छटपटाने लगा। वह कमर से नीचे पूरा लहुलुहान हो गया।

गुस्से में आकर उसने धारदार हथियार से ससुर पर हमला कर दिया, जिससे देवा पहाड़िया की तत्काल मौत हो गई। किसी ने मामले की जानकारी सुंदरपहाड़ी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुंदरपहाड़ी घटनास्थल पर पहुंची।

आरोपित को गिरफ्तार कर उपचार के लिए सुंदरपहाड़ी सीएचसी भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मे बेड नंबर चार पर बिनोद पहाड़िया को भर्ती किया गया है। वहीं देवा पहाड़िया के शव का मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम किया गया। दोपहर बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके परिवार वालों को सौंप दिया। --- - कृष्ण कुमार, प्रभारी, सुंदरपहाड़ी थाना।