विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड चुनाव में बुरी तरह से हार के बाद एक्टिव हुए AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो, कार्यकर्ताओं से कर दी ये अपील

By Sikandar SinghEdited By: Piyush Pandey
Published: Sat, 22 Feb 2025 10:58 AM (IST)

गिरडीह में जैन तीर्थ मधुबन के मध्यलोक भवन में आजसू के प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान ...और पढ़ें

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते आजसू प्रमुख सुदेश महतो। (फोटो जागरण)
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते आजसू प्रमुख सुदेश महतो। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. मधुबन में आयोजित प्रमंडलीय सम्मेलन में आजसू सुप्रीमो ने किया आह्वान
  2. सांसद चंद्रप्रकाश, मांडू विधायक महतो ने भी कार्यकर्ताओं को किया प्रोत्साहित

संवाद सहयोगी, पीरटांड़। जैन तीर्थ मधुबन के मध्यलोक भवन में शुक्रवार को आजसू के प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता पूरे झारखंड में संगठन को विस्तार देने की तैयारी शुरू कर दें।

आजसू प्रमुख ने कहा कि झारखंड के सभी प्रमंडलों में संगठन मजबूती के कार्यक्रम हो रहे हैं। कार्यक्रम का एक मात्र उद्देश्य है झारखंड को बचाना। इसके लिए हमें एकजुट होना होगा। संगठन अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सरकार की ओर से बनाई जा रही गलत नीतियों को बदलना है।

झारखंड सरकार ले रही गलत निर्णय

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार जो निर्णय ले रही है, उसमें काफी त्रुटियां हैं। हमें जनता के हित के लिए सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों को बदलना है। सुदेश महतो ने लगभग 45 मिनट के भाषण में झारखंड के निर्माण से लेकर नवनिर्माण तक कि गतिविधियों को साझा किया।

कार्यक्रम में जुटे लोग। (फोटो जागरण)

आजसू प्रमुख ने कहा कि आजसू ने झारखंड के लिए जो किया है, वह इतिहास के पन्नों में दर्ज है। जब-जब जनता की सेवा का मौका आजसू को मिला है, तब-तब काफी विकास के काम हुए हैं। हमारा सबसे बड़ा काम पंचायत चुनाव में महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण देना है।

वोट की राजनीति से आगे बढ़ चुकी है आजसू

सुदेश महतो ने सरकार के निर्णयों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज आजसू वोट की राजनीति में काफी आगे बढ़ चुकी है। कुछ क्षेत्र से प्रतिनिधि चुने गए हैं तो निश्चित आजसू के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उत्तरी छोटानागपुर आजसू के लिए उर्वरा क्षेत्र है।

सुदेश महतो ने कहा कि वर्तमान की राजनीति परिस्थिति में चिंतन करने की जरूरत है, क्योंकि वर्तमान राजनीति राजनीति की तरह नहीं है। हालांकि सुदेश महतो ने सीधे रूप से कभी भी किसी मुद्दे पर सीधा निशाना नहीं साधा।

प्रमंडलीय सम्मेलन में महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी दिखी। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो, पूर्व विधायक लम्बोदर महतो, पार्टी नेता देवशरण भगत, जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव ने भी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया और प्राथमिकता के साथ संगठन को मजबूत करने की अपील की।

यह भी पढ़ें- 

झारखंड में बजट सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, BJP ने बनाई दूरी; नेता प्रतिपक्ष के न होने पर स्पीकर ने कही ये बात

Jharkhand News: क्या झारखंड भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं? दुमका के कार्यक्रम में नेताओं के बीच जमकर हुई तू-तू,मैं-मैं