Giridih News: जिससे किया प्यार, उसी की ले ली जान; पत्नी के साथ मिलकर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव, दोनों गिरफ्तार
Giridih Love Story: बगोदर पुलिस ने धनबाद-गया रेल खंड पर छात्रा के शव मिलने के मामले का खुलासा किया है। ...और पढ़ें

गिरफ्तार प्रेमी और उसकी पत्नी के साथ गिरिडीह पुलिस के पदाधिकारी। (फोटो जागरण)
HighLights
बगोदर पुलिस ने छात्रा हत्याकांड का खुलासा किया।
प्रेमी बिनोद मंडल ने गला दबाकर हत्या की।
पत्नी के साथ मिलकर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका।
संवाद सहयोगी, बगोदर(गिरिडीह)। धनबाद-गया रेल खंड के चिचाकी स्टेशन के समीप गत 20 सितंबर को रेलवे ट्रैक में छात्रा का शव बरामद होने के मामले का बगोदर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
इस मामले पुलिस ने सरिया थाना क्षेत्र बंधखारो के बिiनोद मंडल व उसकी पत्नी सबिता देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए गिरिडीह भेज दिया। मामले की जानकारी बगोदर सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम व बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने गुरुवार को बगोदर थाना में प्रेस कांफ्रेंस में दी।
एसडीपीओ ने बताया कि गत 20 सितंबर को चिचाकी स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक एक अज्ञात युवती का शव मिला था। इस मामले रेल थाना गोमो में यूडी कांड दर्ज किया गया था। इस कांड की जांच करते हुए गोमो रेल थाना ने शून्य एफआइआर दर्ज करते हुए बगोदर थाना को प्राप्त करवाया।
इसके आलोक में बगोदर थाना में शून्य एफआइआर दर्ज की गई। इसके बाद इस कांड का उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार उनके नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया। इस कांड का अनुसंधान करते हुए तकनीकी पहलुओं की जांच के क्रम में मृतका की पहचान सरिया थाना क्षेत्र के कपिलो गांव के नागेश्वर शर्मा की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप हुई।
मृतका के साथ बिनोद मंडल पिछले सात वर्षों से संपर्क में था। बिनोद मृतका का खाना खुराकी व पढ़ाई का पूरा खर्चा वहन करता था। साथ ही वह लक्ष्मी को प्रतियोगी परीक्षा दिलाने अपने खर्चे से ले जाना व ले आना करता था। वर्ष 2026 अगस्त माह में लक्षमी ने पीजी की पढ़ाई के लिए गुजरात के सेंट्रल विश्वविद्यालय व इग्नू में नामांकन के लिए आवेदन किया था।
इसका भुगतान बिनोद मंडल ने किया था। इसके बाद लक्षमी ने दोनों नामांकन प्रक्रिया को रद कर दिया और अब आंध्र प्रदेश में सेंट्रल विश्वविद्यालय में चार सेमेस्टर पढ़ाई करने के लिए 1.50 लाख की जरूरत थी। इस पढाई के लिए लक्षमी को घर से मदद नहीं मिलने पर प्रेमी बिनोद मंडल से 1 50 लाख रुपये दबाव बनाकर मांग करने लगी।
बिनोद इतनी बडी रकम एक साथ देना नहीं चाहता था, जबकि लक्ष्मी उस पर पैसा देने का लगातार दबाव बना रही थी। इससे बिनोद परेशान रहने लगा। लक्ष्मी बगोदर में एक किराये के मकान में रहती थी। इसके बाद बिनोद लक्ष्मी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाने लगा। इसी प्लान के तहत गत 19 सितंबर को मिलने के लिए दोंदलो बुलाया।
वहां से उसे बाइक में बैठाकर अपने घर के किनारे वाले शांत कमरा में ले गया। विश्ववास में लेकर दोनों एक साथ रात में पलंग में सो गए। इसी बीच अचानक बिनोद मंडल ने लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए अपनी पत्नी सविता देवी का सहयोग लिया।
शव को प्लास्टिक बोरी में भरकर प्लसर बाइक से चिचाकी रेलवे स्टेशन के समीप में ले गया और रेलवे पटरी पर लेटा दिया।
पुलिस ने गिरफ्तार पति पत्नी की निशानदेही पर इस घटना प्रयुक्त किया गया सफेद बोरी व बाइक को बरामद कर लिया है।
साथ ही एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया। टीम में पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, सब इंस्पेंक्टर अभिजित कुमार, आनंद कच्छप समेत पुलिस बल शामिल थे।
यह भी पढ़ें- गिरिडीह दौरे पर कल्पना सोरेन, बारिश के बीच छठ घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
यह भी पढ़ें- साधारण परिवार से ONGC के चेयरमैन तक: झारखंड के सुनील गुप्ता के संघर्ष; मेहनत और सफलता की प्रेरक कहानी
