MLA Kalpna Soren के विधानसभा क्षेत्र गांडेय में बड़ी वारदात, पावर सब स्टेशन में रातभर लूट
Gandey Power Substation Loot: झारखंड के गांडेय में निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
HighLights
गांडेय के मड़वाटांड में निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन में लूट की घटना।
चार हथियारबंद अपराधियों ने रात्रि गार्ड को बंधक बनाकर वारदात की।
ट्रांसफार्मरों से तांबे के तार और कॉइल चुराए, पुलिस जांच में जुटी।
संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के विधाानसभा क्षेत्र गांडेय में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मड़वाटांड में निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन में सोमवार रात करीब 11 बजे 10-15 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।
अपराधियों ने पावर सब स्टेशन के रात्रि गार्ड को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया और उन्हें कंबल से ढक दिया। वे रात एक बजे तक पावर सब स्टेशन में लगे 5 केवी के दो ट्रांसफार्मरों को खोलकर उनमें से तांबे की काइल व तार निकाल ले गए। साथ ही वहां रखा तेल को बहा कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह गांडेय थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। वे नाइट गार्ड समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाया। पुलिस राज्य व अंतर्राज्यीय गिरोह के संलिप्तता के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
बता दें कि गांडेय पावर सब स्टेशन से सिजुआ फीडर में लोड अत्यधिक होने के कारण मड़वाटांड में एक नया पावर सब स्टेशन बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- गिरिडीह के बगोदर में ज्वेलर्स से 11 लाख की लूट, घर के सामने पिस्तौल तानकर सोना-चांदी और नकदी से भरा बैग छीना
इसका निर्माण गंडेय की विधायक कल्पना सोरेन के प्रयास से हो रहा है। यहां ट्रांसफार्मर समेत अन्य उपकरण लगाए गए थे। इसके शुरू होने से सिजुआ फीडर के लोगों को बिजली की अनावश्यक कटौती से निजात मिलती।
यह भी पढ़ें- सनहा के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत लेते मधुबन थाना का लेखापाल गिरफ्तार, थानेदार फरार; धनबाद ACB की कार्रवाई
गांडेय के मड़वाटांड़ में नया पावर सब स्टेशन बनाया जा रहा था। अपराधियों ने तोड़फोड़ कर कॉइल और तार लूट ले गए हैं। तेल भी बहा दिया और कुछ उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसमें लगभग 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
धीरज कुमार, साइट इंजीनियर, मड़वाटांड़ पावर सब स्टेशन।
