Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: जमीनी विवाद में बड़ी चाची ने की क्रूरता की हद पार, मासूम के मुंह में डाला ब्लेड का टुकड़ा

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 10:14 AM (IST)

    गिरिडीह के धनवार से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां जमीन को लेकर हुए विवाद की सजा मासूम बच्चे को मिली। बच्चे की बड़ी चाची ने उसे ब्लेड के टुकड़े खिला दिए जिसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। इस मामले में बच्चे के पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं घटना के बाद आरोपित पति-पत्नी फरार हैं।

    Hero Image
    महिला ने देवर के मासूम बेटे के मुंह में डाला ब्लेड का टुकड़ा

    संवाद सहयोगी, धनवार (गिरिडीह)। धनवार में पारिवारिक विवाद के चलते एक मासूम की जान पर बन आई। मामला धनवार प्रखंड के दशरीडीह गांव का है, जहां संपत्ति विवाद के कारण एक महिला पर अपने देवर के मासूम बेटे के मुंह में ब्लेड डालने का आरोप लगा है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। इसके बाद मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे रांची रेफर कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चे के पिता ने अपनी भाभी पर लगाया आरोप

    राहुल कुमार सोनी ने अपनी भाभी रेशमी देवी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आपसी रंजिश के कारण उन्होंने साजिश के तहत उनके बेटे शिवांश के मुंह में ब्लेड का टुकड़ा डाल दिया। ब्लेड निगलने के बाद बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं।

    बच्चे को रांची रेफर किया गया

    घबराए परिवार वालों ने तुरंत बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने के कारण उसे पहले तिलैया और फिर रांची रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के प्रयास के बाद अब बच्चा स्वस्थ है और उसे घर भेज दिया गया है।

    संपत्ति को लेकर हुआ विवाद

    पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि घटना से पहले संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान रेशमी देवी ने कथित रूप से बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी।

    फिलहाल, आरोपित रेशमी देवी और उसके पति भीखो सोनार फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपितों की तलाश कर रही है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    पीरटांड़ : बिजली तार की चपेट में आने से एक की मौत

    पीरटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरी रोड स्थित हरलाडीह में बिजली करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ मनोज मरांडी, थाना प्रभारी दीपेश कुमार सदल बल पहुंचे और मृतक के परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

    • बताया गया कि मुख्य सड़क के किनारे से 33 हजार वोल्ट का तार पार किया गया है, तार कई दिनों से गिरा हुआ था।
    • शनिवार सुबह सोना महतो अपने घर के सामने सहजन पेड़ की डाली काट रहा था। पेड़ पर तार गिरा हुआ था। डाली काटने के क्रम में करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के अर्धनिर्मित कार्य के कारण ही ऐसा हुआ है। जिस तार को बड़े-बड़े खंभे से ले जाना चाहिए, उसे सीमेंट के छोटे खंभे के सहारे ले जाया गया है। इसी वजह से तार नीचे है।

    हाल के दिनों में डिस से तार नीचे उतर गया था। इसी कारण घटना घटी। घटना की सूचना डुमरी विधायक जयराम महतो को दी गई है। फिलहाल शव मृतक के घर पर ही है।

    ये भी पढ़ें

    Jamshedpur News: कुख्यात ड्रग पैडलर अफसर अली की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन बाद थी बेटी की शादी

    Ranchi News: रांची में भीषण सड़क हादसा, CRPF जवान को हाईवा ने कुचला; परिवार में मच गया कोहराम