विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 कांग्रेस नेता करेंगे हवाई सफर, 103 कर रहे रेल की सवारी; गिरिडीह से दिल्ली के लिए निकले कार्यकर्ता

Published: Sat, 31 Oct 2026 12:35 AM (IST)

गिरिडीह से कांग्रेस कार्यकर्ता 'वोट बचाओ देश बचाओ' महारैली में शामिल होने दिल्ली जा रहे हैं। इनमें 103 से अधिक ट्रेन से और पांच नेता हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचेंगे।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. गिरिडीह से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली महारैली में शामिल होने।

  2. 103 से अधिक ट्रेन से, पांच हवाई मार्ग से।

  3. सतीश केडिया सहित कई नेता दिल्ली के लिए रवाना।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली वोट बचाओ देश बचाओ महारैली में जिले से कई कांग्रेसी शामिल होंगे।

इनमें से कुछ रेलगाड़ी के माध्यम से शुक्रवार को सवारी करने को रवाना हुए जबकि कुछ कांग्रेसी शनिवार को भी दिल्ली के लिए रेलगाड़ी से ही प्रस्थान करेंगे।

वहीं, गिनती के पांच लोग हवाई मार्ग से सफर कर दिल्ली पहुंचेंगे व महारैली में शामिल होंगे। इस संबंध में जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि गिरिडीह शहरी क्षेत्र के नेता पारसनाथ स्टेशन से जबकि डुमरी के साथी पारसनाथ स्टेशन, बगोदर व सरिया के कांग्रेसी हजारीबाग रोड स्टेशन व जिले के कुछ कांग्रेसी कोडरमा स्टेशन से दिल्ली के लिए ट्रेन की सफर करेंगे।

बताया कि पांच कांग्रेसी शनिवार को हवाई मार्ग से सफर करेंगे जबकि 103 से अधिक कांग्रेसी शुक्रवार व शनिवार को दिल्ली जा रहे हैं।

शुक्रवार को दिल्ली रवाना होने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, युवा जिलाध्यक्ष मो. सोहेल, सदर प्रखंड अध्यक्ष निजामउद्दीन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा शर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनीत भास्कर, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अहमद रजा नूरी, मनीर आलम, शाहनवाज आलम, ओवैस अहमद, रोसिंता हेंब्रम, संतोष वर्मा समेत अन्य कांग्रेसी शामिल हैं।

वहीं, कई कांग्रेसी शनिवार को भी दिल्ली महारैली में शामिल होने को जिले के अलग-अलग स्टेशनों से रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें- गिरिडीह के सोनबाद में दलितों के आने-जाने का रास्ता घेरा, पांच परिवार घरों में कैद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।