विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: झारखंड में BJP ने चला नया दांव, इस अहम लोकसभा सीट पर दिग्गज नेता को सौंपी जिम्मेदारी

By GYAN JYOTI Edited By: Shashank Shekhar
Published: Wed, 07 Feb 2024 01:44 PM (IST)

Lok Sabha Election लोकसभा चुनाव में महज कुछ ही महीने रह गए हैं। ऐसे में देश भर में इस चुनाव ...और पढ़ें

झारखंड में BJP ने चला बड़ा दांव, इस अहम लोकसभा सीट पर दिग्गज नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
झारखंड में BJP ने चला बड़ा दांव, इस अहम लोकसभा सीट पर दिग्गज नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। Jharkhand Politics : भाजपा नेता सुरेश साव को धनबाद लोकसभा का चुनाव प्रभारी बनाने पर मंगलवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के सात नंबर जोगीटांड में पार्टी कार्यकर्ता मनोज तुरी के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने साव का स्वागत व अभिनंदन किया। साथ ही मिली नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सुरेश साव ने सभी को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिलकर तन-मन से समर्पित होकर पार्टी का काम करेंगे।

धनबाद लोकसभा में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प की सिद्धि के लिए अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे।

ये लोग रहे मौजूद  

इस दौरान महादेव दास के नेतृत्व में भोला दास, बिक्की पासवान, अरुण शर्मा, प्रकाश पासवान, बिनोद दास, अजय पासवान, नागेश्वर दास, सहित चंगु दास, मिथुन भुंईया, तुलसी ठाकुर आदि भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा नेता सुरेश साव ने कहा कि पूरे देश में हर घर जल नल योजना से पानी पहुंच रहा है, लेकिन दुर्भाग्य है कि यहां के विधायक की नाकामी के कारण जोगीटांड़ में पानी के लिए ग्रामीण आज भी त्रस्त हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि गिरिडीह की जनता इस विधायक से त्रस्त हैं। मौके पर अनिल वर्मा, ईनोद साहू, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें

'आज शादी की 18वीं सालगिरह है...', हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने किया भावुक पोस्ट, लिखी दिल छू लेने वाली बात

आज मेरी तो कल तेरी... भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, बता दी झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह