Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आज शादी की 18वीं सालगिरह है...', हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने किया भावुक पोस्ट, लिखी दिल छू लेने वाली बात

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 12:15 PM (IST)

    झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्‍नी कल्‍पना सोरेन की शादी की आज 18वीं सालगिरह है। साल 2006 में आज ही के दिन दोनों की शादी हुई थी। तब से लेकर अब तक कल्‍पना हर कदम पर अपने पति का साथ निभाती रही हैं। खुद हेमंत सोरेन कह चुके हैं कि जीवन के उतार-चढ़ाव भरे संघर्षपूर्ण सफर में पत्‍नी का हमेशा साथ मिला है।

    Hero Image
    शादी की 18वीं सालगिरह पर पति को याद कर भावुक हुईं कल्‍पना।

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्‍नी कल्‍पना सोरेन की शादी की आज 18वीं सालगिरह है। दोनों की शादी साल 2006 में हुई थी। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन इन दिनों रांची जमीन घोटाला मामले में ईडी की हिरासत में हैं और उनकी अनुपस्थिति में उनका आधिकारिक एक्‍स अकाउंट उनकी पत्‍नी कल्‍पना चला रही हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति को याद कर भावुक हुईं कल्‍पना

    आज शादी की सालगिरह के मौके पर कल्‍पना अपने पति को याद कर भावुक हुईं और उनकी जल्‍द वापसी की उम्‍मीद भी जताई। कल्‍पना ने एक पोस्‍ट कर लिखा, मैं एक वीर झारखण्डी योद्धा की जीवन साथी हूं। आज के दिन मैं भावुक नहीं होऊंगी। हेमंत जी की तरह ही विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए उनके साहस और संघर्ष की शक्ति बनूंगी।

    पत्‍नी का हमेशा मिला साथ: हेमंत सोरेन

    हेमंत सोरेन के व्‍यक्तिगत जीवन में उनकी पत्‍नी की बड़ी भूमिका है। दोनों की शादी 7 फरवरी 2006 को हुई और इसी दिन से वेलेंटाइन वीक की भी शुरुआत होती है। इनके दो बच्‍चे भी हैं।

    हेमंत सोरेन खुद एक बार कह चुके हैं कि उनके जीवन के उतार-चढ़ाव भरे संघर्षपूर्ण सफर में उनकी पत्‍नी हमेशा उनके साथ रही हैं। उनकी सफलता में भी कल्‍पना का काफी योगदान है। 

    सालगिरह पर कभी गए बनारस, तो कभी गुवाहाटी

    पूर्व सीएम हेमंत सोरेन शादी की सालगिरह को हर बार कुछ स्‍पेशल तरीके से मनाने में यकीन रखते हैं। शादी की 14वीं वर्षगांठ पर वह अपने परिवार संग बनारस गए थे और 16वीं वर्षगांठ पर गुवाहाटी में मां कामख्‍या का दर्शन किया था। इस बार दोनों एक-दूसरे से अलग होकर एक-दूजे को याद कर इस दिन को मना रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: JSSC Paper Leak: सीलबंद लिफाफे को परीक्षा से 15 मिनट पहले खुलना था, फिर कैसे हुआ पेपर लीक? JSSC सचिव का आया बड़ा बयान

    यह भी पढ़ें: ED की हिरासत में है हेमंत, इधर अकाउंट एक्टिव; आखिर कौन चला रहा पूर्व मुख्‍यमंत्री का सोशल मीडिया हैंडल? यहां पढ़ें सबकुछ