दीपावली-छठ से पहले गढ़वा की 2.22 लाख महिलाओं को तोहफा, खाते में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि
गढ़वा जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 2.22 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर माह ...और पढ़ें

गढ़वा की 2.22 लाख महिलाओं को सम्मान राशि मिली।
HighLights
गढ़वा की 2.22 लाख महिलाओं को सम्मान राशि मिली।
दीपावली और छठ से पहले मिली आर्थिक राहत।
संवाद सहयोगी, गढ़वा। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गढ़वा जिले की 2,22,327 महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर माह की सम्मान राशि हस्तांतरित कर दी गई है। दीपावली और छठ महापर्व से पहले राशि मिलने से लाभुक महिलाओं को आर्थिक राहत मिली है। वे अब त्योहार की तैयारियों और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में इस राशि का उपयोग कर सकेंगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में संचालित इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी सहयोग कर सकें।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन के सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा सभी स्वीकृत एवं योग्य लाभुकों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई। जिला प्रशासन के अनुसार, पर्व से पहले महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
लाभुक महिलाएं अपने बैंक खाते, एटीएम अथवा बैंकिंग एप के माध्यम से राशि जमा होने की स्थिति की जांच कर सकती हैं। किसी प्रकार की तकनीकी या बैंकिंग समस्या होने पर संबंधित प्रखंड कार्यालय, बैंक शाखा अथवा जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन ने लाभुकों से योजना के संबंध में किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा सही जानकारी के लिए सरकारी माध्यमों पर भरोसा करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ... लेकिन शौचालय कहां जाएं? गढ़वा के कन्या विद्यालय में 160 छात्राओं की परेशानी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।