गढ़वा में 108 एंबुलेंस के 28 कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज, 14 पायलट और 14 EMT नामजद
गढ़वा में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के बीच 28 लोगों (14 पायलट और 14 ईएमटी) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर एंबुलेंस की चाबियां अपने पास रखकर सेवा बाधित करने का आरोप है।

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।
HighLights
गढ़वा में 28 एंबुलेंस कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज।
हड़ताल के दौरान सेवा बाधित करने का आरोप लगा।
संवाद सहयोगी, गढ़वा। 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के बीच गढ़वा में 14 पायलट और 14 ईएमटी समेत कुल 28 लोगों के खिलाफ शनिवार को गढ़वा सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सम्मान फाउंडेशन की जिला कोआर्डिनेटर ने संबंधित कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इन पर 108 एंबुलेंस की चाबियां अपने पास रखकर एंबुलेंस सेवा बाधित करने आदि आरोप लगाए गए हैं।
प्राथमिकी में शामिल कर्मियों की सूची के अनुसार, सदर अस्पताल गढ़वा से पायलट मनोज कुमार और ईएमटी मो. फैय्याज अंसारी का नाम शामिल है। वहीं, सदर अस्पताल गढ़वा से ईएमटी ओम प्रकाश, पायलट मुना कुमार, पायलट अरुण कुमार यादव और ईएमटी आनंद कुमार ठाकुर को नामजद किया गया है।
इसी प्रकार सीएचसी रंका से पायलट बिमलेश यादव, ईएमटी राजू कुमार ठाकुर, पायलट मिथिलेश कुमार यादव और ईएमटी राजेश कुमार यादव के नाम हैं। पीएचसी कांडी से पायलट चंदन कुमार एवं ईएमटी अमरेंद्र पांडेय, जबकि सीएचसी मंझिआंव से पायलट राजू कुमार, ईएमटी परविंद्र कुमार राम, पायलट अर्जुन रजक और ईएमटी धीरज कुमार राम को आरोपित बनाया गया है।
सीएचसी चिनियां से पायलट रामनाथ ठाकुर एवं ईएमटी अमरेंद्र विश्वकर्मा तथा सीएचसी भवनाथपुर से पायलट आत्मा राम एवं ईएमटी पुष्प रंजन का नाम प्राथमिकी में दर्ज है। वहीं, रमकंडा लोकेशन से ईएमटी मंजीत कुमार, पायलट पंकज कुमार साह, पायलट राहुल पासवान और ईएमटी सुमन कुमार ठाकुर को नामजद किया गया है।
इसके अलावा पायलट कमलेश कुमार यादव, ईएमटी लीलेंश्वर पासवान, पायलट राकेश कुमार और ईएमटी लक्ष्मी चौधरी के नाम भी प्राथमिकी में शामिल हैं। मामले में संबंधित विभाग और पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।