विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिरों में हिलने लगी पूजा की थाली, झारखंड में सुबह-सुबह भूकंप से डोली धरती

Published: Tue, 24 Nov 2026 10:06 AM (IST)

मंगलवार सुबह 7:05 बजे गढ़वा समेत आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे घरों का सामान हिल गया। भूकंप का केंद्र नेपाल के लेलेप में था, लेकिन गढ़वा जिले में किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

झारखंड के गढ़वा में महसूस हुए भूकंप के झटका। (सांकेतिक तस्वीर)

झारखंड के गढ़वा में महसूस हुए भूकंप के झटका। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. गढ़वा में सुबह 7:05 बजे महसूस हुए भूकंप के झटके।

  2. घरों में रखा सामान हिला, लोग दहशत में बाहर निकले।

  3. भूकंप का केंद्र नेपाल के लेलेप में, कोई नुकसान नहीं।

संवाद सहयोगी, गढ़वा। मंगलवार की सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर गढ़वा समेत आसपास के इलाके में धरती डोल उठी। महज पांच से दस सेकेंड तक महसूस हुए इस झटकों से घरों में रखा सामान हिलने लगे।

बिस्तर पर सो रहे कुछ लोगों को अचानक बिस्तर हिलने का अहसास हुआ, जबकि मंदिरों में पूजा कर रहे लोगों ने पूजा सामग्री और पंखों को हिलते देखा।

झटका थमते ही जब लोगों को भूकंप आने की जानकारी हुई तो संभावित दोबारा झटके की आशंका से कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

सुबह के समय अधिकांश लोग ठंड के कारण बिस्तरों में दुबके हुए थे। ऐसे में भूकंप का झटका इतना हल्का और कम समय का था कि बड़ी संख्या में लोगों को इसका अहसास तक नहीं हुआ।

वहीं, कुछ लोग अपनी सुबह की दिनचर्या में जुटे थे। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे लोगों ने भी भूकंप का असर महसूस किया। उनके अनुसार, इस दौरान मंदिरों में रखी पूजा सामग्री और लगे पंखे हिलने लगे थे।

भूकंप का केंद्र नेपाल के लेलेप में बताया जा रहा है। इसका असर बिहार और झारखंड समेत देश के उत्तर एवं पूर्वोत्तर राज्यों में भी महसूस किया गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि गढ़वा जिले में भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें- Bihar Earthquake: सुबह की नींद खुलते ही बिहार में डोली धरती, पटना से सीमांचल तक महसूस हुए भूकंप के झटके

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।