विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Earthquake: सुबह की नींद खुलते ही बिहार में डोली धरती, पटना से सीमांचल तक महसूस हुए भूकंप के झटके

Published: Tue, 24 Nov 2026 08:49 AM (IST)

बिहार के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे पटना समेत उत्तर बिहार और सीमांचल में कंपन महसूस किया गया।

बिहार में महसूस हुए भूकंप के झटके। (सांकेतिक तस्वीर)

बिहार में महसूस हुए भूकंप के झटके। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. बिहार में मंगलवार सुबह 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके।

  2. पटना सहित उत्तर बिहार और सीमांचल में कंपन महसूस किया गया।

  3. भूकंप का केंद्र जमीन से 20 किलोमीटर की गहराई पर था।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह अचानक धरती कांपने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राजधानी पटना के साथ-साथ उत्तर बिहार और सीमांचल के तमाम जिलों में लोगों ने कंपन महसूस किया।

बिहार के अलावा इस भूकंप का असर सिक्किम, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तथा पड़ोसी देशों नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ क्षेत्रों में भी देखने को मिला।

सुबह 7:05 बजे महसूस हुआ कंपन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 7:05 बजे दरभंगा में 2 से 3 सेकंड तक हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग पल भर के लिए सहम गए।

दरभंगा के अतिरिक्त पटना, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, शिवहर, बेगूसराय और सिवान समेत कई अन्य इलाकों में भी कंपन दर्ज किया गया।

राहत की बात यह है कि राज्य में फिलहाल जान-माल के किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है।

कहां था भूकंप का केंद्र?

भूकंप विज्ञान से जुड़े प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से लगभग 20 किलोमीटर की गहराई में (27.855 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.909 डिग्री पूर्वी देशांतर पर) स्थित था।

भौगोलिक स्थिति के लिहाज से यह केंद्र बिहार के मुजफ्फरपुर से करीब 315 किलोमीटर उत्तर-पूर्व, नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 254 किलोमीटर पूर्व और भूटान की राजधानी थिम्पू से करीब 175 किलोमीटर की दूरी पर दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।