विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुमका में सड़क हादसा, ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत

Published: Thu, 31 Jul 2025 03:53 PM (GMT+05:30)

दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो ...और पढ़ें

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार युवक की मौत। जागरण फोटो
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार युवक की मौत। जागरण फोटो

HighLights

  1. दुमका में ट्रैक्टर की चपेट में युवक की मौत |
  2. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुआ हादसा |
  3. घायल राजू हांसदा अस्पताल में भर्ती |

जागरण संवाददाता, दुमका। दुमका के मुफस्सिल थाना के दुम गांव के निकट बुधवार की देर शाम एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक पर सवार एक युवक सुलेमान मरांडी मौत हो गई। वहीं, इस घटना में बाइक चालक राजू हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

राजू का इलाज दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को रामगढ़ थाना के ढाकोडीह निवासी सुलेमान और राजू बाइक से किसी काम से दुमका आए थे। देर शाम वापस रामगढ़ लौट रहे थे।

इसी दौरान दुम गांव के पास एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। उस ट्रैक्टर में हल लगा हुआ था। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर चालक मुख्य पथ से ट्रैक्टर को मोड़ कर घर की तरफ ले जा रहा था इसी दौरान बाइक इसकी चपेट में आ गया।

घटना में ट्रैक्टर चालक को भी आंशिक चोट आई है। इधर, घटना के बाद सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना मौके पर पहुंची और बाइक चालक राजू व उस पर सवार सुलेमान को फूलो झानो मेडिकल कालेज व अस्पताल लेकर आई।

यहां चिकित्सकों ने सुलेमान मरांडी को मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 2 युवकों कौ रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम