झारखंड में SIR से छूटे मतदाताओं के पास आखिरी मौका, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए लगाए जा रहे कैंप
निर्वाचन आयोग ने झारखंड में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से वंचित रह गए नागरिकों को एक और अवसर ...और पढ़ें
-1795025958581_m.webp)
सांकेतकि तस्वीर
HighLights
मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अंतिम अवसर मिला।
दुमका के प्रखंडों में विशेष शिविर आयोजित किए गए।
नए मतदाताओं को प्रपत्र छह भरने में मदद मिली।
संवाद सहयोगी, सरैयाहाट (दुमका)। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से वंचित रह गए नागरिकों को निर्वाचन आयोग की ओर से एक और अवसर दिया गया है।
बुधवार को प्रखंड के सभी 149 मतदान केंद्रों पर 'एक और अवसर कैंप' के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संबंधित मतदान केंद्रों के बीएलओ ने मतदाता सूची से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा किया।
इस दौरान नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रपत्र छह भरने की प्रक्रिया पूरी की गई। साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे योग्य नागरिकों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।
शिविर में अयोग्य मतदाताओं की तैयार सूची पर भी चर्चा की गई। एसआईआर के दौरान जारी किए गए नोटिस से संबंधित मामलों की समीक्षा कर उनका नियमानुसार उचित निर्णय लिया गया।
वहीं, बीएलओ एवं बीएलए-टू की छठी और अंतिम बैठक भी हुई। इसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अयोग्य मतदाताओं से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।
कैंप लगाकर नाम जोड़ने का काम
गोपीकांदर प्रखंड के सभी 40 मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाया गया। इसके माध्यम से वैसे पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का अवसर दिया गया, जिनका नाम किसी कारणवश एएसडीडी सूची में शामिल हो गया है।
इसके अलावा वैसे मतदाता, जिन्हें दूसरी बार नोटिस मिलने के बावजूद किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो सके थे, उन्हें भी कैंप में अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया।
वहीं, एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे युवा, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, वे भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने प्रखंड के सभी 40 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपने नाम की जांच अवश्य करें, ताकि आगामी चुनाव में मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े।
गणना प्रपत्र दोबारा जमा करने का अवसर
मसलिया प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर कैंप का आयोजन किया गया। इसके तहत एएसडीडी सूची में शामिल मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें आवश्यक दस्तावेज एवं गणना प्रपत्र दोबारा जमा करने का अवसर दिया गया।
बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षको ने अपने मतदान केंद्रों पर एएसडीडी सूची का फिर से प्रदर्शन एवं सत्यापन किया। सूची में शामिल मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
अधिकारियों एवं कर्मियों ने मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने व गणना प्रपत्र जमा करने के लिए जागरूक किया।
जिन पात्र मतदाताओं ने अब तक फॉर्म छह जमा नहीं किया है, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म भरकर जमा करने के लिए प्रेरित किया गया।
यह भी पढ़ें- शिकायत करना तलाक का आधार नहीं, डॉक्टर पति को रांची हाईकोर्ट से झटका; बेटी के लिए देने होंगे ₹15 लाख
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।