विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अच्छी कमाई के लिए दुमका के किसानों का स्मार्ट प्लान: धान कटते ही खेतों में उगाएंगे फूलगोभी, टमाटर और आलू-सरसों

Published: Tue, 17 Nov 2026 02:43 PM (IST)

दुमका के जरमुंडी प्रखंड के किसान धान की कटाई के बाद तुरंत रबी फसलें और मौसमी सब्जियां जैसे फूलगोभी, आलू, सरसों, टमाटर आदि उगाने की तैयारी में हैं।

धान कटते ही खेतों में उगाएंगे फूलगोभी, टमाटर और आलू-सरसों (एआई जेमरेटेड तस्वीर)

धान कटते ही खेतों में उगाएंगे फूलगोभी, टमाटर और आलू-सरसों (एआई जेमरेटेड तस्वीर)

पंचायत सूत्र, जरमुंडी। दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के दर्जनों गांवों में इन दिनों तैयार धान की कटाई तेज गति से हो रही है। बांधडीह, बनवारा, झिलुआ, खरबीला, राजसिमरिया, गरडा, अमराकुंडा, रायकिनारी, ठेकचा घोंघा, चोरखेदा सहित आसपास के गांवों में किसान धान की फसल काटने में दिन-रात जुटे हैं। 

किसान हीरालाल मंडल का कहना है कि धान की कटाई जल्द से जल्द पूरी करना उनकी प्राथमिकता है, ताकि समय रहते खेतों को अगली फसल की खेती के लिए तैयार किया जा सके। 

सब्जियों की खेती की तैयारी में किसान

किसान अरुण मंडल ने बताया कि धान की कटाई के बाद खेतों की मिट्टी तैयार कर आलू, सरसों और मटर सहित विभिन्न रबी फसलों की खेती की जाएगी। इसके साथ ही किसान मौसमी सब्जियों की खेती की तैयारी में भी जुट गए हैं। 

किसान जयदेव मंडल ने बताया कि इस बार फूलगोभी, बंधा गोभी, टमाटर, बैंगन, लहसुन, धनिया, पालक, मूली, गाजर और मेथी जैसी सब्जियों की खेती करने की तैयारी है। कुछ किसान इस बार धान की कटाई के बाद मुख्य रूप से फूलगोभी की खेती करने की तैयारी में हैं, जबकि कई किसान आलू और सरसों की खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं। 

आमदनी बढ़ाने में मिलेगी मदद

किसानों का मानना है कि धान की फसल समेटने के तुरंत बाद खेतों को तैयार कर समय पर दूसरी फसल लगाने से बाजार में बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद रहती है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।

इस बार फूलगोभी, बंदगोभी, टमाटर, बैंगन, लहसुन, धनिया, पालक, मूली, गाजर और मेथी की खेती करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि समय पर खेतों की जुताई और मिट्टी की तैयारी कर सब्जियों की बुवाई की जाएगी। - जयदेव मंडल, किसान

धान की कटाई का काम तेजी से कर रहे है। कटाई पूरी होने के बाद खेतों की साफ-सफाई और जुताई कर रबी फसलों एवं मौसमी सब्जियों की खेती शुरू करेंगे। समय पर खेती का काम पूरा होने से अच्छी पैदावार की उम्मीद रहती है। - हीरालाल मंडल, किसान

धान की कटाई के बाद खेत खाली नहीं छोड़ेंगे, बल्कि समय पर जोताई कर रबी फसलों और मौसमी सब्जियों की खेती शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि आलू, सरसों, मिर्च की खेती पर विशेष ध्यान देंगे। सब्जियां बेचकर अतिरिक्त आमदनी भी प्राप्त करेंगे। - सुनील हांसदा, किसान

आलू, सरसों, मटर, और टमाटर की खेती की अच्छी संभावनाएं हैं। समय पर बुआई और फसलों की उचित देखभाल से बेहतर पैदावार होने की उम्मीद रहती है। खेती-किसानी ही हमलोग का मुख्य आमदनी का श्रोत है। - बलराम मिर्धा, किसान

यह भी पढ़ें- देशी स्वाद बनाम Fast food: संतालों का पारंपरिक 'पतड़ा पीठा' ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हिट, सैंडविच भी दे रहा कड़ी टक्कर



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।