विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुमका में कोल माइंस को लेकर हिंसक बवाल, कंपनी कर्मियों को बनाया बंधक; पुलिस पर पथराव में 9 जवान घायल

By Anoop ShrivastavEdited By: Mansi Kumari
Published: Mon, 23 Nov 2026 08:27 AM (IST)

दुमका के शिकारीपाड़ा में कोल माइंस के विरोध में ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने कंपनी कर्मियों को बंधक बना लिया। बंधकों को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

दुमका में कोल माइंस को लेकर हिंसक बवाल। (फोटो- जागरण)

दुमका में कोल माइंस को लेकर हिंसक बवाल। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. शिकारीपाड़ा में कोल माइंस के लिए ग्राम सभा का आयोजन।

  2. ग्रामीणों ने कोल कंपनी के कर्मियों को बंधक बनाया।

  3. बंधकों को छुड़ाने गई पुलिस पर पथराव, नौ घायल।

जागरण संवाददाता, दुमका। जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के बादलपाड़ा कल्याणपुर क्षेत्र में खुलने वाले कोल माइंस में बोरिंग के लिए रविवार की दोपहर ग्राम सभा के दौरान ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने कॉल कंपनी के कर्मियों को बंधक बना लिया।

देर शाम को जानकारी मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस गांव पहुंची और बंधक कर्मियों को छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण छोड़ने को तैयार नहीं हुए। रात करीब 12 बजे बजे मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। अंधेरे का फायदा उठाकर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। । इस पथराव में लगभग नौ पुलिसकर्मी

घायल हो गए। रात दो बजे सभी घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल है, जहां सभी का इलाज किया गया। जवानों का कहना था कि अचानक से ही गांव के लोगों ने घर कर पत्थर और दंड से प्रहार कर दिया। इधर,घटना की जानकारी पाकर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान अस्पताल पहुंचे और पुलिसकर्मियों के इलाज की जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि कोल माइंस के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया था , उसी दौरान हंगामा हुआ। उग्र लोगों ने पुलिस कर्मियों पर हमला किया है । हंगामा करने वाले कौन हैं , इसका पता लगाया जा रहा है ।

पथराव में ये जवान हुए घायल

आनंद मुर्मू, चार्ल्स मुर्मू, फूल कुमार यादव,विनोद दास, पूनम देवी, मुन्ना कुमार , शिवजी यादव, अनिल दास और अमरनाथ कुमार। 

यह भी पढ़ें- झारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा की मां का निधन, भावुक पोस्ट साझा कर बयां किया अपना दर्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।