झारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा की मां का निधन, भावुक पोस्ट साझा कर बयां किया अपना दर्द
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का निधन हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर अपनी मां को जीवन का सबसे मजबूत सहारा बताया।

अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का निधन। (फोटो सोर्स- Google)
HighLights
अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का निधन।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा की।
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का निधन हो गया है। उनके निधन से अर्जुन मुंडा गहरे शोक में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर भावुक पोस्ट साझा कर अपनी मां के निधन की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मां को जीवन का सबसे मजबूत सहारा बताते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

अर्जुन मुंडा ने लिखा, “मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं… तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ़ ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि ज़िंदगी का वो सबसे मज़बूत सहारा भी छिन गया, जिसके रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था।”
मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं… तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ़ ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि ज़िंदगी का वो सबसे मज़बूत सहारा भी छिन गया, जिसके रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था। आज ही पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। https://t.co/GwR1C3SDdr
— Arjun Munda (@MundaArjun) November 22, 2026
उन्होंने अपनी मां के निधन पर गहरा दुख जताते हुए बताया कि उनकी पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। मां के निधन की खबर से उनके परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।