विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति गया था तमिलनाडु कमाने, पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला से किया गंदा काम; दुमका पुलिस ने दबोचा

Published: Mon, 05 Oct 2026 03:18 PM (IST)

Dumka News: शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी ने पति के बाहर रहने पर दो बच्चों की मां के साथ ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्त में सुनील राणा। (फोटो जागरण)

पुलिस गिरफ्त में सुनील राणा। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. शिकारीपाड़ा में पड़ोसी ने दो बच्चों की मां से दुष्कर्म किया।

  2. पति के तमिलनाडु कमाने जाने पर हुई यह घटना।

  3. पुलिस ने आरोपी सुनील राणा को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जागरण संवाददाता, दुमका। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में 25 सितंबर की रात दो बच्चे की मां के साथ उसके पड़ोसी ने ही दुष्कर्म किया। पति के बाहर से लौटने के बाद पीड़िता ने रविवार की शाम आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित राजमिस्त्री सुनील राणा को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति 20 दिन पहले कमाने के लिए तमिलनाडु गए थे ।

25 सितंबर की रात दोनों बच्चों के साथ सोई हुई थी। रात में सुनील राणा घर में घुस आया और डरा धमकाकर गलत काम करने का प्रयास। विरोध करने पर सुनील ने किसी चीज से हमला कर जख्मी कर दिया। भागते समय धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो अंजाम बुरा होगा।

सुबह पति को फोन कर सारी बात बताई। रविवार को पति के आने के बाद थाना जाकर मामला दर्ज कराया। प्रभारी थाना प्रभारी आनंद ने बताया कि पीड़िता के बयान पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता की अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई है।

यह भी पढ़ें- एसकेएमयू की डॉ अमिता कुमारी को संताल इतिहास शोध के लिए लंदन में मिला अंतरराष्ट्रीय अनुदान

यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमी रफ्तार, दुमका के बुजुर्गों ने बनाया ‘प्रेरणा समूह’, युवाओं को दिखा रहे नई राह