Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद-भुवनेश्वर, जनशताब्दी और स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग, हजारों यात्री होंगे परेशान!

    धनबाद गोमो और बोकारो से यात्रा करने वालों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे ने झाड़ग्राम मेमू और बोकारो पैसेंजर समेत चार ट्रेनें रद्द कर दी हैं वहीं अलेप्पी और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। आद्रा मंडल में विकास कार्यों के कारण यह परिवर्तन किया गया है जिससे बोकारो जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

    By Tapas Banerjee Edited By: Rajat Mourya Updated: Fri, 02 May 2025 02:53 PM (IST)
    Hero Image
    झाड़ग्राम मेमू व बोकारो पैसेंजर रद, बोकारो नहीं जाएंगी अलेप्पी व पुरुषोत्तम समेत सात ट्रेनें

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद, गोमो व बोकारो से रेल यात्रा करने वाले हैं तो ट्रेनों से जुड़ी अपडेट जानकारी जरूर ले लें। रेलवे ने इस रविवार को चार ट्रेनों को रद कर दिया है। सात ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इनमें अलेप्पी एक्सप्रेस, धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल, पुरुषोत्तम, जन शताब्दी व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार्ग परिवर्तन के कारण छह ट्रेनें बोकारो नहीं जाएंगी। आनंदविहार से हटिया जानेवाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस गया से गोमो व बोकारो के बदले टोरी व लोहरदगा होकर चलेगी। रेलवे की ओर से बताया कि आद्रा रेल मंडल में विकास कार्याें को लेकर ट्रेनें अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी।

    यह ट्रेनें नहीं जाएंगी बोकारो

    • शनिवार को चलने वाली 12818 आनंदविहार-हटिया एक्सप्रेस कोडरमा, गोमो व बोकारो के स्थान पर टोरी, लोहरदगा व रांची होकर चलेगी।
    • शनिवार को चलने वाली 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस बोकारो, चंद्रपुरा व गोमो के बदले पुरुलिया, अनाड़ा, भोजूडीह, खानूडीह व गोमो होकर चलेगी।
    • शनिवार को चलने वाली 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस गोमो, चंद्रपुरा व बोकारो के बदले गोमो, खानूडीह, भोजूडीह, अनाड़ा व पुरुलिया होकर चलेगी।
    • रविवार को 13351 धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस चंद्रपुरा से बोकारो के बदले चंद्रपुरा, बरकाकाना व मूरी होकर चलेगी।
    • रविवार को 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल चंद्रपुरा से बोकारो के बदले चंद्रपुरा, बरकाकाना व मूरी होकर चलेगी।
    • रविवार को 12365 पटना-रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस चंद्रपुरा से बोकारो के बदले चंद्रपुरा, बरकाकाना व मूरी होकर चलेगी।
    • रविवार को 12366 रांची-पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस मूरी से बोकारो के बदले मूरी, बरकाकाना व चंद्रपुरा होकर चलेगी।

    कल रांची नहीं जाएंगी दुमका-रांची इंटरसिटी

    • रविवार को 13319 दुमका-रांची इंटरसिटी दुमका से धनबाद तक चलेगी। धनबाद से रांची के बीच रद रहेगी।
    • रविवार को 13320 रांची-दुमका इंटरसिटी धनबाद से दुमका तक जाएगी। रांची से धनबाद के बीच रद रहेगी।

    चार मई को रद की गईं ट्रेनें

    • 18019 झाड़ग्राम-धनबाद मेमू
    • 18020 धनबाद-झाड़ग्राम मेमू
    • 58033 बोकारो-रांची पैसेंजर
    • 58034 रांची-बोकारो पैसेंजर

    15 तक कोयंबटूर में नहीं रुकेगी अलेप्पी एक्सप्रेस

    अलेप्पी से धनबाद के बीच चलने वाली 13352 अलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव किया गया है।अपने निर्धारित मार्ग के बदले पोत्तनूर व इरुगुर होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण कोयंबटूर में ठहराव नहीं होगा।

    कोयंबटूर के यात्रियों के लिए पोत्तनूर में वैकल्पिक ठहराव दिया गया है। 15 मई तक यह बदलाव प्रभाव होगा। दक्षिण रेलवे के सेलम रेल मंडल के अलग-अलग रेलखंड पर मेंटनेंस को लेकर मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है।

    ये भी पढ़ें- धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल में बुकिंग शुरू, हावड़ा-बोकारो और अरण्यक एक्सप्रेस अलग-अलग दिनों में रद

    ये भी पढ़ें- Mumbai Dhanbad Train: एलटीटी-धनबाद स्पेशल का समय बदला, सिस्टम अपडेट न होने से 1500 यात्री परेशान