बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, धनबाद होकर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद से होकर गुजरने वाली छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ...और पढ़ें
-1793452478068_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
त्योहारों के लिए छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू।
धनबाद होकर गुजरेंगी, बिहार-झारखंड को लाभ।
यात्रियों को सुगम आवागमन में मिलेगी सहूलियत।
जागरण संवाददाता, धनबाद। आगामी त्योहारों पर रेल यात्रियों के सुगम आवागमन और बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है।
ये सभी ट्रेनें धनबाद और आसपास के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिससे झारखंड और बिहार के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08181 टाटा-लाभा स्पेशल पांच नवंबर से 19 नवंबर तक हर गुरुवार को टाटा से दोपहर 13:00 बजे चलकर शाम 18:30 बजे धनबाद पहुंचेगी और 18:38 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 08182 लाभा-टाटा स्पेशल छह नवंबर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार को लाभा से सुबह 05:20 बजे रवाना होकर शाम 18:20 बजे धनबाद पहुंचेगी।
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 08105 राऊरकेला-झांझरपुर स्पेशल पांच नवंबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को राऊरकेला से शाम 19:00 बजे चलकर रात 03:40 बजे धनबाद पहुंचेगी।
जबकि गाड़ी संख्या 08106 झांझरपुर-राऊरकेला स्पेशल छह नवंबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को झांझरपुर से रात 21:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:15 बजे धनबाद पहुंचेगी।
इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल छह नवंबर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार को रांची से शाम 18:00 बजे चलकर रात 22:07 बजे धनबाद पहुंचेगी।
वहीं, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 08626 पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल सात नवंबर से 21 नवंबर तक हर शनिवार को पूर्णिया कोर्ट से दोपहर 15:00 बजे चलेगी और अगले दिन तड़के 04:45 बजे धनबाद पहुंचेगी।
इन ट्रेनों के परिचालन से मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, चितरंजन, जसीडीह और किऊल रूट के यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रद, उत्कल एक्सप्रेस का बदला रूट