विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad News: धनबाद में इस जगह पर बनेगा शिबु सोरेन नेचुरल पार्क, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Published: Thu, 08 May 2025 05:33 PM (IST)

तेतुलमारी के तिलाटांड़ पहाड़ी पर शिबू सोरेन नेचुरल पार्क बनाने की योजना है। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने स्थल का ...और पढ़ें

तिलाटांड़ पहाड़ी पर बनेगा शिबु सोरेन नेचुरल पार्क। (जागरण)
तिलाटांड़ पहाड़ी पर बनेगा शिबु सोरेन नेचुरल पार्क। (जागरण)

संवाद सूत्र, तेतुलमारी। तेतुलमारी के तिलाटांड़ पहाड़ी पर शिबू सोरेन नेचुरल पार्क बनाने को लेकर भू-राजस्व उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव और अंचल अमीन सूरज कुमार गुरुवार को तिलाटांड़ पहुंचे।

उन लोगों ने पार्क को लेकर स्थल का निरीक्षण किया। नक्शे का अवलोकन तथा जमीन का मिलान किया। गैर आवास और रैयती जमीन के बारे में जानकारी लिया। आसपास के लोगों से मिलकर समस्या के बारे में जानकारी लिया।

उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पहाड़ी और उससे सटे स्थान में शिबू सोरेन नेचुरल पार्क बनाने की योजना है। उसके लिए 4.60 एकड़ जमीन अधिग्रहण किया जाना है। जहां यह पार्क बनाया जाएगा।

जिसके लिए वर्तमान राज्य सरकार सक्रिय हैं। विभाग के वरीय अधिकारियों के आदेश पर जमीन का निरीक्षण और मापी करने के लिए हमलोग आये हैं।

इसके पूर्व भी कई टीम निरीक्षण कर उसका रिपोर्ट विभाग को सौंप चुके हैं। इधर पार्क बनाने की योजना से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अब यहां के लोगों की बेरोजगारी दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें-

Jharkhand News: अब नई नियमावली से होगी तकनीकी शिक्षा निदेशक की नियुक्ति, जेपीएससी ने रद की प्रक्रिया

Jharkhand News: 800 करोड़ के GST घोटाले में ED की ताबड़तोड़ छापामारी, बंगाल-झारखंड के 9 ठिकानों पर बोला धावा