विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा कटाव के कारण बदला ट्रेनों का रूट, भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस अब बदले रास्ते से आएगी धनबाद

Published: Tue, 29 Sep 2026 10:42 PM (IST)

साहिबगंज में गंगा नदी के कटाव के कारण रेल सेवा प्रभावित हुई है, जिससे वनांचल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के ...और पढ़ें

रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. साहिबगंज में गंगा कटाव के कारण रेल सेवा हुई प्रभावित।

  2. वनांचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए।

  3. डाउन लाइन पर परिचालन रुका, अप लाइन धीमी गति से जारी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। साहिबगंज में गंगा नदी के तटबंध में कटाव के कारण रेल सेवा प्रभावित हो गई है। धनबाद होकर चलने वाली वनांचल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिये गये। रांची जानेवाली 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस भागलपुर से रामपुरहाट के बीच परिवर्तित मार्ग से चलाने की सूचना जारी की गई।

अपने निर्धारित मार्ग के बदले भागलपुर से बरहेट, मंदारहिल, हंसडीहा, नोनिहाट, दुमका, शिकारीपाड़ा होकर बुधवार को धनबाद आएगी। ट्रेन के अचानक मार्ग परिवर्तन के कारण भागलपुर से आसनसोल तक के सभी स्टेशन के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।

पूर्व रेल के सीपीआरओ शिबराम मांझी ने बताया कि साहिबगंज-बरहड़वा रेल मार्ग पर सकरीगली और महाराजपुर स्टेशन के बीच गंगा नदी रेलवे ट्रैक के काफी नजदीक आ गई है। ट्रैक से मात्र 13 मीटर दूर तक पहुंच जाने के कारण डाउन लाइन पर परिचालन रोक दिया गया है।

अप लाइन में गति नियंत्रित कर परिचालन की अनुमति दी गई है। मुख्यालय के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। लगातार निगरानी की जा रही है। परिस्थिति सामान्य होते ही रेल सेवा बहाल कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- साहिबगंज में गंगा का कटाव तेज, भागलपुर से आने वाली ट्रेनों का रूट बदला; ट्रैक से 20 मीटर दूर पानी

यह भी पढ़ें- साहिबगंज में फोरलेन NH-33 पर बनेगी 2 किमी लंबी डबल लेन सुरंग, मिट्टी जांच शुरू; झारखंड-बंगाल का सफर होगा रोमांचक