Move to Jagran APP

Saakshar Jharkhand Abhiyaan: निरक्षरों को साक्षर बनाने का सरकार ने उठाया बीड़ा, धनबाद में दो लाख निरक्षर

धनबाद में दो लाख से अधिक लोग निरक्षर हैं। साक्षर झारखंड अभियान में निरक्षरों को साक्षर करने पर फोकस किया जाएगा। जिले में वर्ष 1990 में साक्षरता अभियान की शुरुआत हुई। इसे 1993 में गति मिली। जिले के पांच पंचायतों में साक्षरता अभियान जोर-शोर से शुरू किया गया।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 03:02 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 03:02 PM (IST)
Saakshar Jharkhand Abhiyaan: निरक्षरों को साक्षर बनाने का सरकार ने उठाया बीड़ा, धनबाद में दो लाख निरक्षर
धनबाद में दो लाख से अधिक निरक्षर लोगों को साक्षर बनाया जाना है ( प्रतीकात्मक फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। साक्षर भारत अभियान एक अप्रैल 2018 बंद है। यह राज्य के 19 जिलों में 2009 से  चल रहा था। अभियान का मूल उद्देश्य निरीक्षण को साक्षर बनाना और अक्षर ज्ञान देना था। इस अभियान के बंद होने से साक्षरता दर भी स्थिर हो गई। इसके साथ ही अभियान से जुड़े कर्मी भी बेरोजगार हो गए। अब एक बार फिर से इस अभियान को गति मिलने जा रही है। राज्य सरकार साक्षर झारखंड अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसका जिम्मा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को मिला है। इसको लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों सह जिला साक्षरता समिति सचिव को पत्र जारी किया है। इसमें कहा है कि साक्षर झारखंड अभियान के कार्यान्वयन के लिए महिला एवं पुरुष साक्षरता दर और निरक्षरों की संख्या उपलब्ध कराएं। इसमें 15 से 35, 36 से 50 और 51 वर्ष से अधिक वयस्क, महिला एवं पुरुष साक्षर व निरक्षर की जानकारी देनी है। धनबाद जिले में कुल 714 साक्षरता प्रेरक हैं, जो अभी तक साक्षर भारत अभियान कार्यक्रम का समन्वय करते आए हैं।

loksabha election banner

जिले में दो लाख से अधिक निरक्षर

धनबाद में दो लाख से अधिक लोग निरक्षर हैं। साक्षर झारखंड अभियान में निरक्षरों को साक्षर करने पर फोकस किया जाएगा। जिले में वर्ष 1990 में साक्षरता अभियान की शुरुआत हुई। इसे 1993 में गति मिली। जिले के पांच पंचायतों में साक्षरता अभियान जोर-शोर से शुरू किया गया। बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़े। इसका परिणाम भी बेहतर आया। धनबाद में साक्षरता दर बेहतर हुई। 1998-99 में धनबाद को प्रतिष्ठित सत्येन मित्रा अवार्ड मिला। 2018 में साक्षर भारत योजना के तहत 383 लोक शिक्षा केन्द्र संचालित थे।

प्रखंड जनसंख्या साक्षरता प्रतिशत

  • बाघमारा 248341 74.28
  • तोपचाची 118607 72.61
  • बलियापुर 98060 69.59
  • गोविंदपुर 170063 69.21
  • निरसा 240428 68.33
  • टुंडी 97846 64.26
  • निगम क्षेत्र 1162472 100.00

फैक्ट फाइल

  • जिले की कुल जनसंख्या : 26,84,487
  • जिले में साक्षर : 22,00,156
  • महिलाओं की संख्या : 12,78,631
  • महिला साक्षर : 9,71,481
  • पुरुषों की संख्या : 14.05,956
  • पुरुष साक्षर : 12,30,083
  • कुल साक्षरता दर : 81.95
  • महिला साक्षरता दर : 75.98
  • पुरुष साक्षरता दर : 87.49

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.