यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रांची-टोरी रेल मार्ग पर 24 ट्रेनें हुईं रद, कुछ का रूट भी बदला; सामने आई ये वजह
रांची-टोरी रेल मार्ग पर फ्लाइओवर व एलिवेटेड रोड सह ओवरब्रिज निर्माण को लेकर रविवार से 15 दिनों तक कई ट्रेनें ...और पढ़ें

HighLights
- बर्द्धमान-हटिया मेमू व रांची-हावड़ा इंटरसिटी समेत 24 ट्रेनें रद
- राजधानी, दुरंतो व संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अलग-अलग दिनों में रद रहेंगी
जागरण संवाददाता, धनबाद। रेल यात्रियों की परेशानी रविवार से बढ़ जाएगी। रेलवे ने 19 जनवरी से अगले 15 दिनों तक अलग-अलग दिनों में पैसेंजर व लंबी दूरी की 24 ट्रेनों को रद करने की घोषणा कर दी है। इनमें धनबाद से गुजरने वाली बर्द्धमान-हटिया मेमू के साथ गोमो व बोकारो होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।
पैसेंजर ट्रेनें 19 व 20 जनवरी से लगातार 10-12 दिनों तक नहीं चलेंगी। राजधानी, दुरंतो व संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अलग-अलग दिनों में रद रहेंगी। इनके साथ ही धनबाद व बोकारो होकर चलने वाली मालदा टाउन-सूरत व दो स्पेशल ट्रेनें मार्ग परिवर्तित कर चलेंगी। मार्ग में बदलाव के कारण रांची नहीं जाएंगी।
रेलवे की ओर से बताया गया कि रांची-टोरी रेल मार्ग पर सिरमटोली चौक पर 4-लेन फ्लाइओवर व एलिवेटेड रोड सह ओवरब्रिज निर्माण को लेकर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस वजह से ट्रेनें अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी।
रद की गई ट्रेनें
- 13503 - बर्द्धमान-हटिया मेमू 19 से 30 जनवरी तक।
- 19504 - हटिया-बर्द्धमान मेमू 20 से 31 जनवरी तक।
- 18627 - हावड़ा-रांची इंटरसिटी 20 से 31 जनवरी तक।
- 18628 - रांची-हावड़ा इंटरसिटी 20 से 31 जनवरी तक।
- 58033 - रांची-बोकारो पैसेंजर 20 जनवरी से दो फरवरी तक।
- 58034 - बोकारो-रांची पैसेंजर 20 जनवरी से दो फरवरी तक।
- 58663 - हटिया-सांकी पैसेंजर 20 जनवरी से दो फरवरी तक।
- 58664 - सांकी-हटिया पैसेंजर 20 जनवरी से दो फरवरी तक।
- 58665 - हटिया-सांकी पैसेंजर 20 जनवरी से दो फरवरी तक।
- 58666 - सांकी-हटिया पैसेंजर 20 जनवरी से दो फरवरी तक।
- 12826 - आनंदविहार टर्मिनल -रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 29 जनवरी।
- 12825 - रांची-आनंदविहार टर्मिनल झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 30 जनवरी।
- 12281- भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 29 जनवरी।
- 12282 - नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस 30 जनवरी।
- 20839 - रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 29 जनवरी।
- 20840 - नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस 31 जनवरी।
रांची नहीं जाएंगी ये तीन ट्रेनें
- 18 व 25 जनवरी को चलने वाली 06055 पोदनूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन राउरकेला, रांची, मूरी व कोटशिला के बदले राउरकेला, सिनी, चांडिल, मूरी व कोटशिला होकर चलेगी।
- 25 जनवरी को चलने वाली 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस राउरकेला, रांची, मूरी व कोटशिला के बदले राउरकेला, सिनी, चांडिल, मूरी व कोटशिला होकर चलेगी।
- 21 व 28 जनवरी को चलने वाली 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन राउरकेला, रांची, मूरी व कोटशिला के बदले राउरकेला, सिनी, चांडिल, मूरी व कोटशिला होकर चलेगी।
20 से 31 जनवरी तक आधे घंटे लेट चलेगी वंदे भारत
ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 20 से 31 जनवरी तक रांची से आधे घंटे लेट से रवाना होगी। विलंब से चलने से गंतव्य तक लेट पहुंचने की संभावना है।
