विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद होकर तीन स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, आगरा-कानपुर के लिए अक्टूबर-नवंबर की बुकिंग शुरू

Published: Mon, 14 Sep 2026 02:27 PM (IST)

Indian Railway Update: त्योहारी सीजन के लिए धनबाद से होकर गुजरने वाली तीन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हुई है, जिनमें कोलकाता-आगरा कैंट, कोलकाता-कानपुर और हावड़ा-ऋषिकेश स्पेशल शामिल हैं।

त्योहारी सीजन में धनबाद होकर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें। (प्रतीकात्मक फोटो)

त्योहारी सीजन में धनबाद होकर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. तीन त्योहारी स्पेशल ट्रेनें धनबाद से होकर गुजरने की घोषणा।

  2. आगरा कैंट-कोलकाता, कानपुर-कोलकाता स्पेशल की बुकिंग अक्टूबर-नवंबर के लिए शुरू।

  3. हावड़ा-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन के टिकटों की बुकिंग जल्द ही होगी शुरू।

जागरण संवाददाता, धनबाद। त्योहारी सीजन में धनबाद होकर गुजरने वाली अब तक तीन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो गई है। इनमें कोलकाता-आगरा कैंट, कोलकाता-कानपुर और हावड़ा-ऋषिकेश स्पेशल शामिल हैं। आगरा कैंट-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल से आगरा कैंट से अक्टूबर-नवंबर के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

कोलकाता-आगरा कैंट साप्ताहिक स्पेशल में 25 सितंबर के बाद की बुकिंग अब तक शुरू नहीं हुई है। दूसरी ओर, कानपुर-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल में भी अक्टूबर-नवंबर के लिए टिकट बुक होने लगे हैं।

कोलकाता-कानपुर स्पेशल में 30 सितंबर के बाद की बुकिंग शुरू नहीं हुई है। दोनों ट्रेनों में कोलकाता से बुकिंग जल्द शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा हावड़ा-ऋषिकेश स्पेशल स्पेशल में भी एक-दो दिनों में टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

इन तिथियों में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

- 01911 Agra Cantt–Kolkata Special 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 3:40 पर खुलकर रात 8:05 पर गाेमो, रात 8:40 पर धनबाद एवं अगले दिन सुबह 4:05 पर कोलकाता पहुंचेगी।

- 01912 Kolkata–Agra Cantt Special प्रत्येक शुक्रवार को 27 नवंबर तक चलेगी। कोलकाता से सुबह 7:25 पर खुल कर दोपहर 12:45 पर धनबाद, 1:05 पर गोमो एवं अगले दिन सुबह 8:00 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

- 04157 Kanpur-Kolkata Special प्रत्येक मंगलवार 24 नवंबर तक चलेगी। कानपुर से सुबह 8:00 बजे खुल कर रात 8:05 पर गोमो, 8:40 पर धनबाद एवं सुबह 4:05 पर कोलकाता पहुंचेगी।

- 04158 Kolkata-Kanpur Special प्रत्येक बुधवार को 25 नवंबर तक चलेगी। कोलकाता से कोलकाता से सुबह 7:25 पर खुल कर दोपहर 12:45 पर धनबाद, 1:05 पर गोमो एवं देर रात 1:25 पर कानपुर पहुंचेगी।

- 04312 Rishikesh-Kolkata Special प्रत्येक शुक्रवार 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। ऋषिकेश से रात 10:20 पर खुल कर 11:54 पर हरिद्वार, अगले दिन रात 11:25 पर गाेमो, रात 12:30 पर गोमो एवं सुबह 8:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

- 04311 Kolkata–Rishikesh Special से प्रत्येक रविवार को 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चलेगी। कोलकाता से दोपहर 1:55 पर खुल कर रात 9:05 पर धनबाद, 9:35 पर गोमो तथा अगले दिन रात 9:55 पर हरिद्वार एवं रात 11:30 पर ऋषिकेश पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- Rail Madad की शिकायतों की कैटेगरी बदलकर निबटारे में देरी की चालाकी नहीं चलेगी, जोनल रेलवे करेगा निगरानी

यह भी पढ़ें- SIR: झारखंड में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका! जल्दी जमा करें Form-6, नहीं तो हो जाएगी देर