विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका! 15 सितंबर तक जमा करें Form-6, नहीं तो हो जाएगी देर

Published: Sun, 13 Sep 2026 01:56 PM (IST)

Jharkhand SIR Last Date: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए फॉर्म-6 ...और पढ़ें

मतदाताओं से बात करते झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार। (फाइल फोटो)

मतदाताओं से बात करते झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 15 सितंबर SIR मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि।

  2. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने फॉर्म-6 जमा करने की अपील की।

  3. कई मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 की संख्या अभी भी कम।

डिजिटल डेस्क, धनबाद। Chief Electoral Officer Jharkhand: भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से झारखंड में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR ) कराया जा रहा है। इसकी समय-सीमा खत्म होने वाली है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी पात्र भारतीय नागरिकों विशेषकर युवाओं से जल्दी करने की अपील की है।

Chief Electoral Officer Jharkhand K Ravi Kumar ने जारी प्रेस बयान में कहा है-जो अभी भी मतदाता सूची की ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं हैं, वे ECINET अथवा बीएलओ से सम्पर्क कर फॉर्म 6 एवं घोषणा पत्र अवश्य भरें।

दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 15 सिंतबर 

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 15 सितंबर दावा आपत्ति के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। वैसे सभी पात्र भारतीय नागरिक जो अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं वे 15 सितम्बर तक अवश्य फॉर्म 6 भरकर अपना नाम SIR की मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करें। 

SIR के द्वारा बने मतदाता सूची को परमानेंट डाक्यूमेंट के रूप में संधारित किया जाता है। वर्तमान में अर्हता तिथि को 18 वर्ष पूर्ण किये हुए मतदाताओं द्वारा यदि फॉर्म 6 भरकर नहीं दिया जाएगा तो वर्तमान  एसआईआर की मतदाता सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया जा सकेगा।

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील 

उन्होंने कहा जिस प्रकार वर्तमान के एसआईआर में 2003 के एसआईआर के डाक्यूमेंट से मैपिंग कर मतदाताओं और उनके बेटा बेटी को अन्य दस्तावेजों में छूट प्राप्त हो रही है। उसी प्रकार आने वाले भविष्य में आपको एवं आपके बच्चों को इसका लाभ प्राप्त होगा। अतः समय रहते फॉर्म 6 भरकर अपना नाम वर्तमान एसआईआर के मतदाता सूची में जुड़वाना अवश्य सुनिश्चित कराएं।

ECINET या बीएलओ के माध्यम से भर सकते फॉर्म 6 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि वे अपने बीएलए 2 को उनके क्षेत्र के युवा पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में जुड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए निदेशित करें।

साथ ही साथ उन्हें ECINET के माध्यम से अथवा बीएलओ से फॉर्म 6 भरने में सहायता करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के निर्माण में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल एक बड़ा स्टेकहोल्डर है अतः उनसे यह सहयोग अपेक्षित है।

75 मतदान केंद्रों से एक भी फार्म-6 प्राप्त नहीं 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा 13 सितम्बर 2026 तक प्राप्त फॉर्म-6 की मतदान केंद्रवार समीक्षा में पाया गया कि राज्य के कुल 31,892 मतदान केंद्रों में से अभी भी 75 मतदान केंद्रों पर एक भी फॉर्म-6 प्राप्त नहीं हुआ है, जबकि 5,591 मतदान केंद्रों पर मात्र 1 से 5 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

इसके अतिरिक्त 8,618 मतदान केंद्रों पर 6 से 10, 11,329 पर 11 से 20, 4,076 पर 21 से 30 तथा 2,203 मतदान केंद्रों पर 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

शून्य फॉर्म-6 वाले मतदान केंद्रों में रांची में सर्वाधिक 62 मतदान केंद्र शामिल हैं। वहीं विधानसभा क्षेत्रवार कांके (अ.जा.) में सर्वाधिक 52 पर एक भी फॉर्म-6 प्राप्त नहीं हुआ है।  वहीं केवल 1 से 5 फॉर्म-6 वाले मतदान केंद्र में रांची के 904, हजारीबाग के 628, गिरिडीह के 515, देवघर के 455 एवं चतरा के 369 मतदान केंद्र हैं।