विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1.82 लाख रेलकर्मियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड का एक्शन, अपात्र कर्मचारियों को सरेंडर करना होगा कार्ड

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

रेलवे बोर्ड ने अपात्र रेल कर्मचारियों को रियायती राशन कार्ड सरेंडर करने का आदेश दिया है।

एआई द्वारा जेरनेट इमेज।

एआई द्वारा जेरनेट इमेज।

HighLights

  1. अपात्र रेल कर्मचारियों को राशन कार्ड सरेंडर करना होगा।

  2. खाद्य मंत्रालय ने 1.8 लाख कर्मचारियों की पहचान की।

  3. सरकारी कर्मचारी NFSA के तहत रियायती राशन के अपात्र।

जागरण संवाददाता, धनबाद। रेलवे से वेतन और रियायती राशन अब नहीं चलेगा। अपात्र रेल कर्मचारियों को न केवल राशन कार्ड सरेंडर करना होगा बल्कि रियायती राशन का लाभ लिया या नहीं, इसके लिए सैंपल टेस्ट भी होगा।

अगर लाभ नहीं उठाया तो इसका घोषणा पत्र भी देना होगा। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय से मिली 182243 रेल कर्मचारियों की संभावित सूची के मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को सत्यापन का आदेश दिया है। वैसे कर्मचारी जो इसके पात्र नहीं हैं, उन्हें राशन कार्ड सरेंडर करने की सलाह दी गई है।

11 नवंबर को जारी रेलवे बोर्ड के उप निदेशक स्थापना सामान्य एसके राय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अधीन खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया था, जिसका उद्देश्य पात्र लाभुकों तक लाभ पहुंचाना था।

इस अभियान में देशभर में सेवारत रेलकर्मियों में से 182243 कर्मचारी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-एनएफएसए के तहत जारी राशन कार्ड धारकों के साथ मेल खाते पाए गये हैं।

सत्यापन का आदेश

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि एनएफएसए के तहत सही लाभार्थियों की पहचान के अभियान में इन रेलकर्मियों के नाम राशन कार्ड धारकों की सूची से मैच हो गये हैं। सभी जोनल रेलवे को सत्यापन का आदेश दिया है। वैसे कर्मचारी जो इसके पात्र नहीं हैं, उन्हें राशन कार्ड सरेंडर करने की सलाह दी गई है।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अधिकांश राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों ने एनएफएसए के लिए बहिष्करण के नियम तय किये हैं।

इसके अनुसार, सरकार, पीएसयू, स्वायत्त निकाय और स्थानीय निकाय के कर्मचारी अपात्र हैं। यह उनकी नौकरी की स्थिति के कारण लागू होता है या इसलिए क्योंकि वे नौकरी के कारण आयकर देते हैं।

यह भी पढ़ें- धनबाद के सरकारी स्कूलों के 64,675 विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त स्टूडेंट डायरी, सत्र 2026-27 से होगी शुरुआत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।