विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वंदे भारत, राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस में भी सुविधा पास पर यात्रा कर सकेंगे रेलकर्मी, रेलवे ने दी सौगात

Published: Tue, 03 Nov 2026 01:50 AM (IST)

रेलवे बोर्ड ने रेल कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है, अब वे सुविधा पास पर राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्रा कर सकेंगे।

वंदे भारत एक्सप्रेस। (जागरण)

वंदे भारत एक्सप्रेस। (जागरण)

HighLights

  1. रेलकर्मी अब प्रीमियम ट्रेनों में पास से यात्रा कर सकेंगे।

  2. सेवारत और सेवानिवृत्त दोनों को मिलेगा यह लाभ।

  3. किराए का अंतर देकर उच्च श्रेणी में सफर संभव।

जागरण संवाददाता, धनबाद। रेल कर्मचारी अब सुविधा पास पर राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी ट्रेन में भी यात्रा कर सकेंगे।

इस सुविधा का लाभ सेवारत कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मिलेगा। रेलवे बोर्ड के निदेशक यात्री विपणन द्वितीय संजय मनोचा और संयुक्त निदेशक स्थापना कल्याण एमएम जेयाबलान की ओर से इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया गया है।

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के जोनल सचिव ओपी शर्मा एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के धनबाद मंडल मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि फेडरेशन महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के निरंतर प्रयासों के बाद रेलवे बोर्ड ने रेलकर्मियों को बड़ी राहत दी है।

रेलकर्मियों को राहत

अब कार्यरत एवं सेवानिवृत्त रेलकर्मी सुविधा पास, सेवानिवृत्ति पास और विधवा पास पर पात्र यात्रा श्रेणी के ऊपर की श्रेणी में निर्धारित किराए का अंतर देकर राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी अपनी पात्रता से उच्च श्रेणी में यात्रा कर सकेंगे।

ऑनलाइन बुकिंग के कारण इस सुविधा पर लगी रोक को फेडरेशन के प्रयासों से हटाया गया है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में यथोचित प्रक्रिया शुरू करने के साथ साथ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम-एचआरएमएस और पीआरएस में आवश्यक बदलाव के निर्देश भी जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि रेलकर्मियों के लिए अलग से पर्याप्त संख्या में कंफर्म बर्थ कोटा निर्धारित कराने की मांग को भी रेलवे बोर्ड से स्वीकृत कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर पंजाब से बिहार आना हुआ आसान, मुजफ्फरपुर होकर गुजरेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।