विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रावण दहन पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, झरिया संघर्ष की धरती, मां दुर्गा चुनौतियों से लड़ने की शक्ति दें

Published: Thu, 22 Oct 2026 02:23 PM (GMT+05:30)

Jharia Politics: पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने भौंरा गौरखूंटी में रावण दहन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने झरिया को ...और पढ़ें

भौंरा गौरखूंटी दुर्गा मंदिर प्रांगण में झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और अन्य। (फोटो जागरण)

भौंरा गौरखूंटी दुर्गा मंदिर प्रांगण में झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और अन्य। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. पूर्णिमा नीरज सिंह ने रावण दहन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

  2. झरिया को संघर्ष की धरती बताया, शक्ति की कामना की।

  3. विजयादशमी पर्व सत्य और धर्म के मार्ग की सीख देता है।

जागरण संवाददाता, झरिया। कांग्रेस नेत्री और झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने बुधवार को भौंरा गौरखूंटी दुर्गा मंदिर प्रांगण में राणव दहन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा-झरिया हमेशा से संघर्ष की धरती रही है। मां दुर्गा सभी को हर संघर्ष से उबरने तथा सही रास्ते पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें।

असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को भौंरा गौरखूंटी दुर्गा मंदिर प्रांगण में भव्य रावण दहन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर सहित आसपास का क्षेत्र मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा।

रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग सपरिवार पहुंचे। रावण का पुतला जलते ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम और दुर्गा माई की जय के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। समारोह में मुख्य रूप से झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें हर वर्ष सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने की सीख देता है। मनुष्य जाने-अनजाने कई बार गलतियां कर बैठता है लेकिन यह पर्व जीवन में सुधार लाने और धर्म व कल्याण के मार्ग पर लौटने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वार्ड संख्या 50 की पार्षद रीना महतो और वार्ड संख्या 39 के पार्षद चंदन महतो की सक्रिय भूमिका रही।

मौके पर पूर्व मुखिया गुलटन महतो, हरिपद महतो, सुबोध सिंह, शिव प्रकाश सिंह, भोला सिंह, जोगिंद्र महतो, सरोज शर्मा, दुर्गेश महतो, सुनील पासवान, मनोज महतो, रामकुमार, राजीव सिन्हा, वीरेंद्र यादव, रोशन मोहंती, चंदेश्वर कुमार सिंह थे।

यह भी पढ़ें- धनबाद जिला कांग्रेस ने बदला फैसला, मनोज सिंह समेत तीन नेताओं की हुई घर वापसी

यह भी पढ़ें- धनबाद में सिंदूर खेला का उत्साह, मां दुर्गा की विदाई पर भावुक हुए भक्त