विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में सिंदूर खेला का उत्साह, मां दुर्गा की विदाई पर भावुक हुए भक्त

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:56 PM (IST)

धनबाद में दुर्गोत्सव के समापन पर विभिन्न पूजा पंडालों में सिंदूर खेला का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने मां ...और पढ़ें

धनबाद के हीरापुर स्थित हरि मंदिर में मां दुर्गा की विदाई के मौके पर सिंदूर खेला में शामिल होकर एक-दूसरे को सिंदूर लगाती महिलाएं। (फोटो जागरण)

धनबाद के हीरापुर स्थित हरि मंदिर में मां दुर्गा की विदाई के मौके पर सिंदूर खेला में शामिल होकर एक-दूसरे को सिंदूर लगाती महिलाएं। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. धनबाद में दुर्गोत्सव समापन पर सिंदूर खेला का आयोजन।

  2. महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर विदाई दी।

  3. उत्साह के साथ भावुक माहौल में मां को दी गई विदाई।

जागरण संवाददाता, धनबाद। दुर्गोत्सव के समापन पर बुधवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की विदाई सिंदूर खेला के साथ की गई। इस दौरान हीरापुर हरि मंदिर में सिंदूर खेला का आयोजन हुआ। महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और सुख-समृद्धि की कामना की।

वहीं, पुरुषों में भी उत्साह था। मां की विदाई के समय एक ओर सिंदूर खेला में उत्साह था, वहीं, दूसरी ओर भावुक माहौल भी था। मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सौभाग्य, सुख और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।

पूरा परिसर भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। उल्लू ध्वनि से पूरा परिसर गूंज उठा। वहीं, मां दुर्गा की विदाई की बेला में श्रद्धालु भावुक हो उठे। महिलाओं ने अगले वर्ष मां के पुनः आगमन की कामना की।

हरि मंदिर में सिंदूर खेला में धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल की पत्नी वीणा अग्रवाल भी शामिल हुईं। 

माझेरपाड़ा में भी सिंदूर खेला में दिखा उत्साह

दूसरी ओर माझेरपाड़ा में भी सिंदूर खेला का आयोजन हुआ। यहां महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उत्सव का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में समाजसेवी कुंभनाथ सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष टोनी बनर्जी व बादल सरकार ने बताया कि सिंदूर खेला के माध्यम से महिलाओं ने मां दुर्गा से परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। उत्सव के उल्लास के बीच मां की विदाई ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया।

यह भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा फैसला: ट्रेन मैनेजर को मिली राहत, साइन ऑन-ऑफ के लिए अब मिलेंगे 30 मिनट

यह भी पढ़ें- IIT ISM Dhanbad के खाते में एक और उपलब्धि, प्रो. सुमंत कुमार पाढ़ी बने आरएससी फेलो