विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूजा में रेल यात्रियों को राहत! कोलकाता-आलमनगर, रांची-अलीपुरद्वार और हावड़ा-खातीपुरा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Published: Thu, 01 Oct 2026 12:52 PM (GMT+05:30)

Indian Railway ने दुर्गापूजा, दिवाली और छठ की भीड़ के मद्देनजर तीन नई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ...और पढ़ें

धनबाद और न्यू गिरिडीह होकर चलेंगी तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें। (प्रतीकात्मक फोटो)

धनबाद और न्यू गिरिडीह होकर चलेंगी तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के लिए तीन नई स्पेशल ट्रेनें घोषित।

  2. कोलकाता-आलमनगर, रांची-अलीपुरद्वार, हावड़ा-खातीपुरा रूट पर चलेंगी।

  3. धनबाद, गोमो, कतरास, बोकारो के यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

जागरण संवाददाता, धनबाद। दुर्गापूजा, दिवाली और छठ की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने रेलवे ने तीन और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। अक्टूबर की अलग-अलग तिथियों से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

इनमें धनबाद होकर कोलकाता-आलमनगर और रांची- अलीपुरद्वार तथा न्यू गिरिडीह होकर हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन चलेगी। कोलकाता-आलमनगर स्पेशल से धनबाद व गोमो तथा रांची-अलीपुरद्वार स्पेशल से धनबाद, कतरास, चंद्रपुरा व बोकारो के यात्रियों को त्योहारी मौसम में वैकल्पिक ट्रेनें मिल सकेंगी।

दूसरी ओर, हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल से न्यू गिरिडीह, जमुआ व आसपास के यात्रियों को सहूलियत होगी। आलमनगर व अलीपुरद्वार स्पेशल में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। खातीपुरा स्पेशल में गुरुवार से बुकिंग शुरू होने की संभावना है।

इन तिथियों में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

- 03007 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल 11 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। हावड़ा से रात 11:55 पर खुल कर सुबह 5:53 पर न्यू गिरिडीह व मंगलवार दिन में 11:30 पर खातीपुरा पहुंचेगी।

- 03008 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 13 अक्टूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। खातीपुरा से शाम 6:30 पर खुल कर अगले दिन रात 10:20 पर न्यू गिरिडीह व गुरुवार सुबह 5:15 पर हावड़ा पहुंचेगी।

- 08661 रांची-अलीपुरद्वार स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 12 अक्टूबर से नौ नवंबर तक चलेगी। रांची से रात 11:25 पर खुल कर अगले दिन सुबह 4:25 पर धनबाद तथा बुधवार सुबह 4:00 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी।

- 08662 अलीपुर-रांची स्पेशल प्रत्येक बुधवार 14 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चलेगी। अलीपुरद्वार से सुबह 7:00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 5:00 बजे धनबाद एवं 9:15 पर रांची पहुंचेगी।

- 03107 कोलकाता-आलमनगर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी। कोलकाता से रात 11:50 पर खुल कर सुबह 5:50 पर धनबाद एवं शाम 7:45 पर आलमनगर पहुंचेगी।

- 03108 आलमनगर-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। आलमनगर से रात 1:45 पर खुल कर अगले दिन शाम 4:00 बजे धनबाद एवं रात 10:30 पर कोलकाता पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- धनबाद होकर चलने वाली 2 साप्ताहिक ट्रेनें नहीं जाएंगी दुर्गापुर, अंडाल में होगा इंजन रिवर्सल

यह भी पढ़ें- Fog Alert: दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रद, धनबाद होकर चलने वाली गाड़ियां भी शामिल; चंबल एक्सप्रेस का मार्ग बदला