धनबाद होकर चलने वाली 2 साप्ताहिक ट्रेनें नहीं जाएंगी दुर्गापुर, अंडाल में होगा इंजन रिवर्सल
धनबाद होकर चलने वाली रांची-कामाख्या और मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस जैसी दो साप्ताहिक ट्रेनें 31 दिसंबर तक दुर्गापुर नहीं जाएंगी।

अंडाल से दुर्गापुर के बीच नहीं चलेंगी दोनों ट्रेनें। (प्रतीकात्मक फोटो)
जासं, धनबाद। धनबाद होकर चलने वाली दो साप्ताहिक ट्रेनों का परिचालन अक्टूबर से दिसंबर तक प्रभावित रहेगा। रेलवे ने रांची-कामाख्या एक्सप्रेस और मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस के रूट में बदलाव की सूचना जारी की है।
दोनों ट्रेनों का इंजन रिवर्सल अब दुर्गापुर के बजाय अंडाल में ही होगा। इसके कारण ये ट्रेनें अंडाल से दुर्गापुर के बीच नहीं चलेंगी।
रेलवे के अनुसार, 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस तीन अक्टूबर से 26 दिसंबर तक तथा 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस पांच अक्टूबर से 28 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
इसी तरह 15661 रांची-कामाख्या एक्सप्रेस सात अक्टूबर से 30 दिसंबर तक और 15662 कामाख्या-रांची एक्सप्रेस छह अक्टूबर से 29 दिसंबर तक बदले हुए मार्ग से परिचालित होगी।
इस अवधि में ट्रेनों का परिचालन आसनसोल, अंडाल और सैंथिया होकर होगा। निर्धारित मार्ग में आसनसोल, अंडाल, दुर्गापुर और सैंथिया के बजाय ट्रेनें आसनसोल-अंडाल-सैंथिया होकर चलेंगी।
यात्रियों को दुर्गापुर स्टेशन की सेवा नहीं मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के संशोधित मार्ग और ठहराव की जानकारी जांच लेने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- BCCL कोयला नगर CISF यूनिट में वित्तीय अनियमितता का आरोप, दो पूर्व अधिकारियों पर CBI ने दर्ज की FIR
यह भी पढ़ें- Fog Alert: दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रद, धनबाद होकर चलने वाली गाड़ियां भी शामिल; चंबल एक्सप्रेस का मार्ग बदला
