विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Fog Alert: दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रद, धनबाद होकर चलने वाली गाड़ियां भी शामिल; चंबल एक्सप्रेस का मार्ग बदला

Published: Wed, 30 Sep 2026 04:47 PM (IST)

Indian Railway Fog Alert: दिसंबर से फरवरी तक घने कोहरे की संभावना के मद्देनजर कई ट्रेनों को रद्द करने या उनके मार्ग में बदलाव की घोषणा की है।

कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने की तैयारी। (प्रतीकात्मक फोटो)

कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने की तैयारी। (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। सर्दी के दिनों में घने कोहरे के कारण रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है।

कोहरे की संभावना को देखते हुए कुछ ट्रेनों को रद करने, जबकि कुछ के मार्ग को सीमित करने का निर्णय लिया गया है। दिसंबर से शुरू होने वाले जाड़े के सीजन को लेकर रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

घने कोहरे के मद्देनजर गोमो होकर चलने वाली सांतरागाछी-आनंदविहार एक्सप्रेस और बोकारो-गोमो होकर चलने वाली टाटा-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके अलावा धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस भी जाड़े के दौरान तीन महीने तक मथुरा नहीं जाएगी।

यह ट्रेन हावड़ा से आगरा कैंट तक ही चलेगी और वहीं से वापस हावड़ा लौटेगी। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को दिसंबर से फरवरी तक सफर की योजना बनाते समय ट्रेनों के परिचालन की जानकारी पहले से लेना जरूरी होगा।

इन तिथियों में रद रहेंगी या गंतव्य तक नहीं जाएंगी ट्रेनें

ट्रेन संख्या Train Name स्थिति/तिथि
22857 Santragachi–Anand Vihar Weekly Express 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक रद
22858 Anand Vihar–Santragachi Weekly Express 8 दिसंबर से 23 फरवरी तक रद
18103 Tata–Amritsar Jallianwala Bagh Express 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक रद
18104 Amritsar–Tata Jallianwala Bagh Express 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक रद
22198 Jhansi–Kolkata Express 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक रद
22197 Kolkata–Jhansi Express 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद
12177 Howrah–Mathura Chambal Express 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक Agra Cantt तक ही जाएगी
12178 Mathura–Howrah Chambal Express 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक Agra Cantt से चलेगी

सियालदह-अजमेर के घट सकते हैं फेरे

सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के फेरे दिसंबर से फरवरी तक कम किये जा सकते हैं। दोनों ओर से सप्ताह में तीन-तीन दिन रद की जा सकती है।

पिछले कई वर्षाें में फेरे में कटौती होती रही है। हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है। कुछ अन्य ट्रेनों के फेरे कम करने व रद किये जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- गंगा कटाव के कारण बदला ट्रेनों का रूट, भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस अब बदले रास्ते से आएगी धनबाद

यह भी पढ़ें- रेलवे क्वार्टर का किराया बढ़ा, कर्मचारियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ