PM SHRI JNV Admission: 9वीं-11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, इस माह के अंत तक मौका
PM SHRI Jawahar Navodaya Vidyalaya Samiti, Benagoria में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नौवीं और 11वीं कक्षा में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागोड़िया, निरसा। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय समिति बेनागोड़िया में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नौवीं और 11वीं में लैटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। योग्य विद्यार्थियों के लिए निश्शुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का यह एक अच्छा अवसर है।
आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। प्रवेश परीक्षा अगले वर्ष 10 अप्रैल को होगी। पात्रता एवं योग्यता की बात करें तो नौवीं में प्रवेश के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आठवीं में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
अभ्यर्थी की जन्म तिथि एक मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए। 11वीं में प्रवेश के लिए सत्र 2026-27 में किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं में अध्ययनरत भारतीय नागरिक अभ्यर्थी पात्र होंगे। इसमें अभ्यर्थी की जन्म तिथि एक जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होनी चाहिए।
अभ्यर्थी का दसवीं का अध्ययन जिला और निवास जिला समान होना आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निश्शुल्क है और आधिकारिक पोर्टल नवोदय डाट जीओवी डाट इन पर आनलाइन किया जा सकता है।
दस्तावेज की बात करें तो अभ्यर्थी की हाल की तस्वीर, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) संलग्न करना होगा। आवेदन फार्म जमा होने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर इसकी प्रिंट कापी सुरक्षित रखें।
यह भी पढ़ें- Samudra Manthan Initiative: महानदी बेसिन में ONGC की गैस खोज, IIT ISM धनबाद के पांच एलुमनाई भी टीम में
यह भी पढ़ें- Dhanbad MP का Jairam Mahto पर हमला, बोले- झारखंड को ‘लालखंड’ बनाने का मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा
