विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोकामा राजेंद्र पुल कार्य से गंगा दामोदर एक्सप्रेस 4 अक्टूबर तक लेटगाड़ी, रेल यात्री परेशान

Published: Fri, 02 Oct 2026 11:01 AM (IST)

East Central Railway News: मोकामा के राजेंद्र पुल पर नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण गंगा-दामोदर एक्सप्रेस और पटना-दुमका एक्सप्रेस प्रभावित हुई हैं।

पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। पूर्व मध्य रेलवे के मोकामा के राजेंद्र पुल पर चल रहे नान इंटरलाकिंग के कारण पटना से धनबाद आनेवाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस प्रभावित हो गई है।गुरुवार को सवा तीन घंटे लेट से गोमो और पौने तीन घंटे विलंब से धनबाद आई।

गुरुवार रात पटना से खुलने वाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस के भी एक घंटे देर से चलने की सूचना जारी की गई। ऐसे में शुक्रवार को सुबह में भी देर से आगमन की संभावना है।

मोकामा के राजेंद्र पुल पर नान इंटरलाकिंग के कारण पटना-दुमका एक्सप्रेस का मार्ग बदल गया है। तीन अक्टूबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बदले बख्तियारपुर, बिहारशरीफ, शेखपुरा व किउल होकर चलेगी।

इस वजह से दुमका से पटना के बीच चलने वाली ट्रेन भी घंटों लेट हो रही है। गंगा-दामोदर और पटना-दुमका की ट्रेन एक ही रैक से चलने से गंगा-दामोदर एक्सप्रेस लेटलतीफी की जद में आ गई है।

चार अक्टूबर तक गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से विलंब से आने की संभावना है, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी होगी।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather Update: मानसून की विदाई के बाद मौसम बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी-उमस तो रात में गुलाबी ठंडक

यह भी पढ़ें- वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया कीड़े वाला भोजन, रेलवे ने दिए जांच के आदेश