विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये कैसा प्यार? शादीशुदा प्रेमिका ने नहीं दिए 4 लाख तो प्रेमी ने कर दिया कांड, फिर जो हुआ...

Published: Sun, 25 Feb 2024 04:10 PM (IST)

झारखंड के धनबाद से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक शादीशुदा प्रेमिका को अपने प्रेमी को ...और पढ़ें

ये कैसा प्यार? शादीशुदा प्रेमिका ने नहीं दिए 4 लाख तो प्रेमी ने कर दिया कांड, फिर जो हुआ...
ये कैसा प्यार? शादीशुदा प्रेमिका ने नहीं दिए 4 लाख तो प्रेमी ने कर दिया कांड, फिर जो हुआ...

HighLights

  1. गंभीर हालत में प्रेमिका SNMMCH में भर्ती
  2. बरमसिया रेलवे फाटक का है पूरा मामला

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड के धनबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार सुबह 8 बजे धनबाद के बरमसिया के रहने वाले प्रेमी सूरज कुमार यादव ने प्रेमिका को चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। गंभीर अवस्था में प्रेमिका को एसएनएमएमसीएच के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। प्रेमिका का गला और हाथ कई जगहों पर कट गया है।

अस्पताल में भर्ती घायल महिला ने बताया कि सूरज के साथ पिछले 4 साल से प्रेम संबंध में है। हमारे अकाउंट में 4 लाख रुपये आए हैं, जिसे लगातार प्रेमी सूरज मांग रहा था। युवक बरमसिया में अपने दोस्त के घर भाड़े पर रहता है, जबकि महिला फुआ के घर रहती है। महिला का एक बच्चा भी है। महिला का पति केरल में काम करता है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है।

प्रेमी ने मिलने के लिए बुलाया

घायल महिला ने बताया कि सूरज ने सुबह में बरमसिया में मिलने बुलाया। बताए हुए जगह पर मैं पहुंची। यहां पर सूरज ने मेरे खाते में जमा 4 लाख रुपये मांगने लगा। सूरज ने कहा कि चार लाख रुपये मुझे दे दो। अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाने लगा। वहीं, नहीं देने पर मोबाइल छीन लिया।

जबरन मोबाइल छीनकर चाकू का भय दिखाने लगा। फिर चाकू से हमला कर दिया। इससे हमारी गर्दन कट गई और दाहिने हाथ की उंगलिया भी कट गई। घटना के बाद मोबाइल लेकर प्रेमी वहां से फरार हो गया।

खून से लथपथ प्रेमिका खुद पहुंची अस्पताल

घायल महिला ने बताया कि चाकू से हमले में वह काफी जख्मी हो गई। खून से लथपथ होने के कारण उसे काफी परेशानी होने लगी, लेकिन लोगों की मदद से किसी तरह वह अस्पताल पहुंची। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। फिलहाल, महिला को आपातकालीन विभाग के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: बोकारो में हाथियों का तांडव, तीन को कुचला; एक की मौत, दो की हालत नाजुक

ये भी पढ़ें: यहां तो भगवान भरोसे चेक पोस्ट! कैसे रुकेगा चुनाव में धनबल का प्रयोग; ड्यूटी पर तैनात ASI की बात सुन उड़ जाएंगे होश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।